Advertisement

भाजपा किसान मोर्चा की तृतीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक संपन्न

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। भाजपा किसान मोर्चा की तृतीय प्रदेश कार्यसमिति बैठक धनबाद तथा गिरिडीह जिला के सीमांकन पर स्थित टुंडी रतनपुर स्वरूप सरस्वती विद्या मंदिर के प्रांगण में आयोजित किया गया। नेतृत्व भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू ने किया।

भाजपा किसान मोर्चा की तृतीय प्रदेश कार्यसमिति का उद्घाटन मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी यादव ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से धनबाद विधायक राज सिन्हा, निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता, बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो, धनबाद ग्रामीण जिलाध्यक्ष ज्ञान रंजन सिंहा, धनबाद के पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल उपस्थित हुए।

समापन सत्र में सभी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि वर्ष 2024 लोकसभा चुनाव का वर्ष है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के उत्थान लिए बहुत सारी योजनाओं को धरातल पर उतारा है। जिसके कारण किसान आज लाभान्वित हो रहे हैं। सभी कार्यकर्ताओं को गांव गांव में जाकर जन जागरण करते हुए पुनः तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है।

कर्मवीर सिंह ने कहा कि वर्ष 2023 मिलिटि वर्ष के रूप में घोषित किया गया है। वर्तमान में श्रीअन्न के उत्पादन के लिए किसानों को प्रेरित करना है। जिससे किसानों की आय दुगनी हो सके। राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी यादव ने कहा कि किसान मोर्चा शक्ति केंद्र तक पहुंच चुकी है।

पूरे प्रदेश में किसान मोर्चा की सशक्त टीम है। कार्यक्रम का संचालन किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अर्जुन सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश महामंत्री ललित ओझा ने किया।

इस कार्यक्रम में पूरे प्रदेश से 27 जिलों के प्रदेश पदाधिकारी, प्रमंडलीय प्रभारी, सह प्रभारी, प्रकोष्ठ संयोजक, जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री, जिला प्रभारी के साथ-साथ कार्यसमिति के सदस्य उपस्थित हुए। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिंह ने विघायक अपर्णा सेनगुप्ता को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

मौके पर पिंकू शुक्ला, अमरनाथ चौधरी, राजकुमार सिंह, प्रदेश मंत्री अनंत तिवारी, प्रभात सिंह, मनमीत अकेला, राजेश कुशवाहा, अजय मुंडा, कार्यालय मंत्री सुरेंद्र नाथ, अवधेश दुबे, विशाल साहू, सोशल मीडिया प्रभारी विक्रांत उपाध्याय, विक्रम पांडेय, संजीव मिश्रा, राजेश चौधरी, सरोज महतो, शंकर महतो, खगेंद्र चौधरी, अनिल सिन्हा, आदि।

श्रवण राय, अजय निषाद, मनोज गुप्ता, मनीष साव, अशोक मिश्रा, बैजनाथ बेसरा, अशोक कुमार वर्मा, हरेराम मिश्रा, धर्मेंद्र महथा, चंद्रशेखर महथा, तेज बहादुर सिंह, मदन तिवारी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *