Advertisement

तैलिक साहू महासभा की भतुआ में बैठक संपन्न

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। अखिल भारतीय तेलिक साहु महासभा युवा प्रकोष्ठ बोकारो की एक बैठक 16 अप्रैल को बोकारो जिला के हद में नावाडीह प्रखंड के भतुआ पंचायत भवन मे आयोजित किया गया। बैठक में समाज के विभिन्न मुद्दो पर विस्तारपूर्वक विचार विमर्श किया गया।

तैलिक साहू महासभा के बोकारो जिलाध्यक्ष काशी नाथ साव की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में आगामी 27 अप्रैल को नावाडीह होने वाले डुमरी विधान सभा क्षेत्र स्तरीय सामाजिक बैठक को सफल बनाने के पर जोर दिया गया।

जिलाध्यक्ष द्वारा कहा गया कि उक्त बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री झारखंड सरकार योगेन्द्र साव एवं बोकारो जिला परिषद् अध्यक्षा सुनीता देवी, समाजसेवी चितरंजन साव, सरोज देवी होंगे। इसके अलावे अन्य गणमान्य की भी उपस्थिति होगी।

उक्त बैठक में बोकारो जिलाध्यक्ष काशी नाथ साव के अलावा जिला कार्यकारी अध्यक्ष संतोष साव, जिला सचिव अजय कुमार नायक, जिला महासचिव राजकुमार साहु, जिला कोषाध्यक्ष आशीष कुमार गोराई, संगठन मंत्री नरेश महतो आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *