Advertisement

अतिक्रमण अभियान के खिलाफ झुग्गी-झोपड़ी फुटपाथ दुकानदार महासंघ की बैठक

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। झुग्गी-झोपड़ी वासी सह फुटपाथ दुकानदार महासंघ के बैनर तले 18 फरवरी को बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मार्च माह के प्रथम सप्ताह में बीएसएल के नगरसेवा भवन का घेराव करने का निर्णय लिया गया।

जानकारी के अनुसार बोकारो इस्पात नगर प्रशासन विभाग के अतिक्रमण हटाओ अभियान के खिलाफ सेक्टर चार एफ चौक पर 18 फरवरी को फुटपाथ दुकानदारों ने बैठक कर विरोध की रणनीति तैयार की।

जिसमें सर्वप्रथम 19 फरवरी को उपायुक्त बोकारो से मिल कर मामले में हस्तक्षेप करने और अतिक्रमण अभियान रुकवाने की मांग की जाएगी। बैठक में नगर के सभी प्रभावित दुकानदारों के साथ लगातार बैठक जारी रखने का निर्णय भी लिया गया। बैठक की अध्यक्षता महासंघ के संरक्षक सह आम आदमी पार्टी के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी कुमार राकेश ने की।

इस अवसर पर महासंघ के संरक्षक सह आम आदमी पार्टी के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी राकेश ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार, इस्पात मंत्रालय, बोकारो विधायक और धनबाद सांसद के इशारे पर सेल प्रबंधन बोकारो इस्पात नगर के गरीब दुकानदारों को उजाड़ रही है। उन्होंने कहा कि इनको किसी गरीब से मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि पथ विक्रेता अधिनियम 2014 के तहत बिना पुनर्वास के शहरी क्षेत्र के किसी भी दुकान को उजाड़ने का प्रयास गलत है।

महासंघ के सचिव आजाद कुमार ने कहा कि सड़क से 20 फुट पीछे जाने का फरमान मान्य नहीं है। कहा कि क्षेत्र के 99 प्रतिशत स्थान पर ऐसा संभव नहीं है। अब बड़ी लड़ाई होगी। पूर्व में भी लड़ाई लड़ी है और आगे भी जारी रहेगी।

मौके पर महासंघ से जुड़े दुकानदार अशोक कुमार, लालबाबू शर्मा, विजय यादव, ऋतिक रोशन, प्रदीप कुमार, कार्तिक रजक, सुरेंद्र सिंह, शशि रंजन, अब्दुल समद, कामेश्वर शर्मा, रुपेंद्र प्रसाद, राजकुमार ठाकुर, बैजनाथ शर्मा, काशी प्रसाद मेहता, छुट्टी, नौशाद, रिज्जू सहित दर्जनों फुटपाथ दुकानदार उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *