Advertisement

नगर सेवा भवन घेराव को लेकर झुग्गी व् फुटपाथ दुकानदार महासंघ की बैठक

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। झुग्गी-झोपड़ी वासी सह फुटपाथ दुकानदार महासंघ की बैठक बोकारो के सेक्टर चार गुमला काॅलोनी और दुंदीबाद काॅलोनी में 8 मार्च को आयोजित किया गया। महासंघ के बैनर तले हुई बैठक में आगामी 11 मार्च नगर सेवा भवन का घेराव सफल बनाने का निर्णय लिया गया।

जानकारी के अनुसार गुमला काॅलोनी में आयोजित पहली बैठक की अध्यक्षता स्थानीय कमिटी के अध्यक्ष विनोद मालाकार तथा दुंदीबाद काॅलोनी में आयोजित दूसरी बैठक की अध्यक्षता स्थानीय अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार वर्मा ने की।

इस अवसर p बैठक में उपस्थित महासंघ के संरक्षक सह आम आदमी पार्टी के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी कुमार राकेश ने कहा कि सेल प्रबंधन केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के इशारे पर बोकारो इस्पात नगर के गरीब दुकानदारों को उजाड़ रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले में बोकारो विधायक और धनबाद सांसद मूक दर्शक बने हुए हैं। इसलिए अब हम सभी को संगठित होकर अपना अधिकार लड़कर लेना है। उन्होंने कहा कि सेल प्रबंधन अन्य शहरों में कानून के तहत पुनर्वास दे रही है।

बैठक में अशोक कुमार ने कहा कि पिछ्ले पचास साल से रह रहे दुकानदार या झुग्गीवासी कहां जाएंगे? कानून के तहत पुनर्वासित करना सेल प्रबंधन और झारखंड सरकार का कर्तव्य है। बैठक में विनय कुमार, गणेश मेहता, उपेंद्र साह, नंदु शर्मा, विजय कुमार, मुकेश साहु, संतोष साहु, पंकज कुमार, राम देव, जतीन, भौरा साहु. चंदन दास, उपेंद्र प्रसाद, गुलाब रजवार, राम अवतार प्रसाद, अरेंदर कुमार वर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *