सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए कोयले का उत्पादन-प्रभारी जीएम
एन. के. सिंह/फुसरो(बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी के एएडीओसीएम और ढोरी खास भूमिगत खदान का निरीक्षण 27 जून को क्षेत्रीय सुरक्षा समिति सदस्यो ने किया। इस दौरान सदस्यों ने सुरक्षा मानकों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय सुरक्षा समिति सदस्यों ने शून्य दुर्घटना पर जोर दिया और सुरक्षा नियमों का पालन करने की आवश्यकता पर बल दिया। इसके बाद चपरी गेस्ट हाउस में प्रभारी जीएम सह एएडीओसीएम पीओ राजीव कुमार सिंह की अध्यक्षता बैठक की गयी।
बैठक में सुरक्षा समिति सदस्यों ने सीसीएल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि समिति द्वारा दिए गए निर्देशों को हर बार नजर अंदाज किया जाता है। जिस कारण खनन क्षेत्र में दुर्घटना का भय बना रहता है। कुल मिलाकर हर दृष्टिकोण से सभी विभागों में सुरक्षा की कमी है। उसे जल्द से जल्द ठीक करने की कोशिश की जाए। कहा गया के प्रक्षेत्र की महिला कर्मचारी बिना जूते पहने काम कर रही हैं। इसके अलावा खदानों में प्रॉपर बेंच और हॉल रोड की कमी से कामगार खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
उनके बीच डर पैदा हो गया है। सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है, वह भी सही से काम नहीं कर रहा है। कहा गया कि खनन क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में लाईटिंग की सुविधा नहीं है। जगह-जगह शौचालय और शुद्ध पेयजल की कमी है। खदानों मे सुरक्षा नहीं होने के कारण कोयला चोरो का आतंक बना हुआ है। प्रक्षेत्र में चल रहे कैंटीन का नियमानुसार टेंडर की जाए। आउटसोर्सिंग कार्य में वॉल्वो डंपर, डोजर ऑपरेटर, खलासी और अन्य कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाए। साथ हीं तीन महीने में नियमित बैठक की जाए।
मौके पर प्रभारी जीएम राजीव कुमार सिंह ने कहा कि सभी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा। सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए कोयले का उत्पादन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मानव जीवन में प्रकृति के विरुद्ध जोखिम भरा काम करते हैं। हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है कि सभी कर्मचारियों को सुरक्षा मिले। इस दौरान क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने पावर पॉइंट के माध्यम से वर्तमान सुरक्षा स्थिति की प्रस्तुति दी।
उक्त बैठक में श्रमिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के लिए महत्वपूर्ण मद्दों पर चर्चा की गई। जैसे कार्यस्थल की सुरक्षा, सुरक्षा उपायों का कार्यान्वयन और प्रशिक्षण कार्यक्रम को प्रमुखता से उठाया गया। संचालन एरिया ट्रेनिंग आफिसर अनुज कुमार सिन्हा ने किया। बैठक में एसओ ईएंडएम जी. मोहंती, पीओ शैलेश प्रसाद व रंजीत कुमार, क्षेत्रीय मेडिकल आफिसर, डॉ सजय सिंहा, पीई सिविल रामलखन कुमार, पीई ईएंडएम अभय नारायण, सेफ्टी आफिसर रवि कुमार, रविकांत सिंह, सुशांत कुमार सहित यूनियन प्रतिनिधि आर उनेश, धीरज पांडेय, महारूद्र सिंह, पवन सिंह, हीरालाल रविदास, बैजनाथ महतो, जवाहर लाल यादव, नरेश महतो, पंकज कुमार, हरखलाल महतो आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply