Advertisement

रांची सिटीजन फोरम पदाधिकारियों की वार्ड 15 में बैठक

रांची सिटीजन फोरम गठन के 3 वर्षों में जुड़े 13232 सदस्य-दीपेश निराला

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड की राजधानी रांची के रांची रेलवे स्टेशन के समीप गुरुद्वारा गली कृष्ण सिंह कॉलोनी स्थित होटल सीनेट में 28 जुलाई को रांची सिटीजन फोरम पदाधिकारियों और वार्ड 15 के रहिवासियों की बैठक आयोजित की गयी। अध्यक्षता अध्यक्ष फोरम अध्यक्ष दीपेश निराला ने की।

बैठक में राजधानी रांची के 53 वार्ड क्षेत्रों में फैली अव्यवस्था, नगर निगम का नक्कारा व्यवहार और सुविधा देने में सिफर कार्य पर चर्चा की गयी।

बैठक में सिटीजन फोरम अध्यक्ष निराला ने कहा कि फोरम का गठन तीन वर्ष पुर्व किया गया था। मात्र तीन वर्ष में हीं फोरम ने अपनी सक्रियता की बदौलत नगर निगम के 53 वार्डो में कई सुधारात्मक कार्य किए है। यही कारण है कि मात्र तीन वर्ष में फोरम से अबतक 13232 सदस्य जुड़ चुके है।

बैठक में उपस्थित वार्ड 15 के रहिवासियों ने वार्ड क्षेत्र में नाली जाम, बदहाल व् टूटे गड्ढा युक्त सड़कों की स्थिति, अनियमित कचरा उठाव की समस्या, खराब पड़े स्ट्रीट लाइट, दशमेश अपार्टमेंट के सामने जाम नाली के वजह से नाली का कचरा युक्त जल का सड़क में बहने से फैल रहा प्रदूषण और डेंगू तथा मलेरिया के संक्रमण के खतरे सहित दर्जनों समस्याओं से फोरम पदाधिकारियों को अवगत कराया।

साथ हीं बताया कि वे जब घर से नहा धोकर पूजा के लिए गुरुद्वारा आते हैं, लेकिन सड़क में नाली का पानी बहने से उसके संपर्क में आ जाते हैं, उसके बाद गुरुद्वारा प्रवेश करते हैं। जिस कारण उनको काफी परेशानी हो रही है। जबकि, यह क्षेत्र होल्डिंग टैक्स के साथ-साथ यूजर टैक्स देने में भी अव्वल रहा है।

बैठक में रांची के अन्य वार्ड से आए फोरम के पदाधिकारियों ने भी इसी प्रकार अपने-अपने वार्ड की समस्याएं साझा की, जिसका जल्द समाधान निकालने की जरूरत पर बल दिया गया। कहा गया कि रांची नगर निगम पूरे झारखंड में टैक्स लेने में अव्वल है और सबसे अधिक टैक्स कलेक्शन रांची नगर निगम में होता है, सुविधा देने में भी नंबर 1 हो। उसी अनुरूप काम करें। क्योंकि यह राजधानी रांची का नगर निगम है।

इस अवसर पर रांची सिटीजन फोरम ने अपने सदस्यों की सदस्यता की समीक्षा करते हुए पाया कि 7 अगस्त 2022 को गठित रांची सिटीजन फोरम के कुल 53 वार्ड क्षेत्रों से अब तक 13232 सदस्य जुड़ चुके हैं। फोरम का सभी 53 वार्ड में 53 व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से रहिवासी चर्चा, संवाद और जागरूकता के काम में अपनी सहभागिता निभा रहे हैं।

बैठक में फोरम पदाधिकारियों ने रांची शहरी क्षेत्र के आम जनमानस से अपील की है कि वे भी रांची सिटीजन फोरम से जुड़े और व्हाट्सएप नंबर 8002830808 पर सदस्य के रूप में जुड़ने के लिए संपर्क कर सकते हैं, फोरम की सदस्यता निःशुल्क है।

उक्त बैठक में अध्यक्ष दीपेश निराला, उपाध्यक्ष उमाशंकर सिंह, सचिव रेणुका तिवारी, कोषाध्यक्ष विनोद जैन बेगवानी, संयुक्त सचिव हरीश नागपाल और संतोष मृदुला, सहित वार्ड 5 के संयोजक मनीष बक्शी, वार्ड 14 के संयोजक प्रवीण प्रसाद, वार्ड 9 के संयोजक शेखर कुमार, वार्ड 7 के संयोजक रंजय कुमार पाठक, वार्ड 15 से अरविंदर सिंह खुराना, राजेंद्र प्रसाद कुनार, सरबजीत सिंह, इंद्रजीत सिंह, सतनाम सिंह राजपाल, हरमीत सिंह, हरदीप सिंह, रंजीत सिंह राजपाल, आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *