सामूहिकता से करें संगठन को सशक्त और श्रमिकों का कार्य-बैरिस्टर
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में अम्बेदकर पार्क कथारा चार नंबर के प्रांगण में श्रमिक संगठन राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन (आरकेएमयू) द्वारा 8 सितंबर को बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता संगठन के कथारा क्षेत्रीय अध्यक्ष बैरिस्टर सिंह तथा संचालन क्षेत्र के कार्यकारी अध्यक्ष गणेश राम द्वारा की गयी। बैठक में कथारा क्षेत्र से जूडे पदाधिकारियों और सदस्यों ने भाग लिया।
आयोजित बैठक में प्रत्येक शाखा स्तर पर संगठन को सबल बनाने, क्षेत्र के सभी परियोजना और क्षेत्रीय स्तर पर श्रमिकों से सबंधित समस्याओ को लेकर मांग पत्र तैयार कर प्रबंधन को सौपने, प्रत्येक शाखा में सदस्यता बढ़ाने व समिति का पुनर्गठन करने पर सर्वसम्मति से सहमति बनी।
वही सितंबर माह के 14 से लेकर 16 तारीख के बीच संगठन के महामंत्री और जेबीसीसीआई सदस्य राजेश सिंह तथा सीसीएल कथारा क्षेत्रीय प्रबंधन के बीच सामंजस्य स्थापित कर वृहत स्वरूप में बैठक करने आदि विषयों को लेकर चर्चा किया गया।

बैठक में क्षेत्र के प्रत्येक परियोजना के शाखा सचिव और पदाधिकारियो ने एक स्वर में कहा कि संगठन के मजबूती के लिए एकजुटता के साथ प्रयास करेंगे। इस अवसर पर यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष बैरिस्टर सिंह ने कहा कि सभी संयुक्त रूप से एकरुपता और एकजुटता के साथ संगठन को मजबूती प्रदान करें। श्रमिकों के समस्याओ का समुचित रूप से समाधान हो, इसकी पुरजोर कोशिश करें।
वही सभी सदस्यों ने संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीम राव अंबदेकर की प्रतिमा पर फूलमाला चढाकार नमन करने का कार्य किया। वही संगठन के कथारा क्षेत्र के प्रमुख विजय कुमार सिंह के 50वें जन्मदिन पर सभी ने शुभेच्छा देने और मिठाई खाकर संगठन में जुड़ने पर हर्ष व्यक्त किया।
इस अवसर पर मो. मिन्हाजूल आबेदिन, नागवंत प्रसाद, शक्ति सिंह, इस्लाम अंसारी, विनय राम, खगेश्वर रजक, देवकांत पटेल, गगन देव राम, रामराज चौहान, विकास सिंह, विनय राम, कार्तिक मांझी, अजय कुमार मंडल, छोटू चौहान, अजय कुमार यादव, मौजी लाल रविदास, गणेश राम आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply