विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। आजीविका महिला संकुल संगठन की एक बैठक 27 सितंबर को गोमियां प्रखंड के हद में पलिहारी पंचायत भवन में आयोजित किया गया। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि विधायक डॉ लंबोदर महतो (MLA Dr Lambodar Mahto), विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य डॉ सुरेंद्र राज, आजसू केंद्रीय सचिव राजेश विश्वकर्मा व् अन्य मौजूद थे।
गोमियां प्रखंड के हद में पलिहारी गुरुडीह पंचायत भवन के समीप आयोजित आजीविका महिला संकुल संगठन की बैठक में मुख्य अतिथि गोमियां विधायक डॉ लंबोदर महतो ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज की महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। वे पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है।

इससे स्पष्ट है कि आज के वर्तमान समय में वे भी किसी से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में केंद्र व् राज्य सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही है। इन योजनाओं से महिलाओं के सशक्तिकरण को बल मिलेगा।
सैकड़ों की संख्या में मौजूद इस बैठक में महिलाओं ने संगठन में अध्यक्ष पद पर आशा देवी, सचिव उमा देवी, कोषाध्यक्ष मीना देवी को चुना। मौके पर जिप सदस्य डॉ सुरेंद्र राज, आजसू केंद्रीय सचिव राजेश विश्वकर्मा, विधायक प्रतिनिधि विपिन नायक, स्थानीय मुखिया सपना कुमारी, ससबेड़ा पश्चिमी पंचायत की शांति देवी, आदि।
पूर्वी पंचायत की मुखिया अंशु कुमारी, गोमियां पंचायत के मुखिया बलराम रजक, स्वांग उत्तरी पंचायत के मुखिया विनोद विश्वकर्मा, पंचायत समिति सदस्या सुशीला देवी, चंदन पासवान, ललिता देवी, संदीप स्वर्णकार, महेंद्र पासवान, रविंद्र कुमार, मिथुन चंद्रवंशी, बंटी पासवान सहित आसपास की सैकड़ों महिलाएं मौजूद थी।
![]()












Leave a Reply