Advertisement

चपरी में कान्यकुब्ज ब्राह्मण संघ की बैठक आयोजित

बैठक में समाज की एकता बनाये रखने पर बनी सहमति. ए.स.पी.सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में नावाडीह प्रखंड (Navadih block) के चपरी में 20 दिसंबर को कान्यकुब्ज ब्राह्मण संघ की बैठक आयोजित किया गया। अध्यक्ष चपरी निवासी विद्याधर पांडेय तथा संचालन विशेश्वर पांडेय ने किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ घनश्याम पांडेय (Ghanshyam pandey) द्वारा दीप प्रज्वलित कर भगवान परशुराम का पूजन अर्चन किया गया। चपरी सामुदायिक भवन परिसर में आयोजित बैठक में ब्राह्मण समाज के लोगों को एकत्रित होने पर विचार किया गया। साथ हीं कैसे ब्राह्मण समाज का उत्थान होगा इन सभी बातों पर गहन विचार विमर्श किया गया। बैठक में सत्येंद्र पांडेय, दशरथ पांडेय, ऋषिकेश पांडेय, शशिकांत पांडेय, सूरजकांत पांडेय, प्रदीप पांडेय, सुनील पांडेय, द्वारिका पांडेय, मनोज पांडेय, जनार्दन पांडेय, प्रेम प्रकाश पांडेय, सुखदेव पांडेय, कैलाश पांडेय, व्यास पांडेय, उज्जवल प्रकाश पांडेय, सचिन पांडेय, रितेश पांडेय सहित दर्जनों कान्यकुब्ज ब्राह्मण उपस्थित थे। बैठक समाप्ति के पश्चात सभी लोग गायत्री मंत्र का जाप करने के उपरांत चपरी निवासी घनश्याम पांडेय के गृह में स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *