एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल के चपरी गेस्ट हाउस मे 19 अगस्त को केंद्रीय श्रमिक संगठन एचएमएस से सबद्ध जनता मजदूर संघ ढोरी एरिया की बैठक की गयी। अध्यक्षता क्षेत्रिय अध्यक्ष धीरज पांडेय तथा संचालन क्षेत्रीय सचिव विकास कुमार सिंह ने किया।
बैठक में मुख्य अतिथि जमसं सीसीएल कार्यकारी अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि कोयला जगत के मजदूरों की रक्षा के लिए जनता मजदूर संघ संघर्षरत रहा है, जिसके कारण वर्तमान समय मे जमसं की सदस्यता काफ़ी अच्छी है। जोनल सचिव ओमप्रकाश सिंह उर्फ टीनू सिंह ने कहा कि संघ को मजबूत बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा कामगारों को संघ से जोड़़ा जाएगा। कहा कि कोल इंडिया मे एमडीओ मोड लाया जा रहा है।

पुरे जोर शोर से कोयला क्षेत्र में आउटसोर्सिंग को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिसके कारण कोयला मजदूरों के हको को मारने का कार्य किया जा रहा है। इसे किसी भी क़ीमत पर नहीं होने दिया जायेगा। एरिया सचिव विकास सिंह ने कहा कि जमसं ढोरी क्षेत्र में हर समय अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराते आ रही है। आगे भी कराएगी। इस अवसर पर सदस्यता अभियान, क्वार्टर मरम्मत और क्वार्टर आवंटन, नाली, गार्बेज सफाई, कार्यस्थल में पेयजल और शौचालय की सुविधा, संवेदनशील पदों पर जमे कर्मियों का टेबल ट्रांसफर, प्रमोशन में भेदभाव सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा करते हुए महाप्रबंधक से मिलकर बात करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में संगठन को मजबूत बनाने का निर्णय लिया गया। कहा गया कि यूनियन के सीसीएल अध्यक्ष सह जेसीसी सदस्य कमलेश सिंह और यूनियन के सीसीएल प्रभारी रामेश्वर सिंह फौजी अपरिहार्य कारण से नहीं आ सके। लेकिन उन्होंने फोन से एरिया के पदाधिकारियो और कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। मौक़े पर छोटेलाल शर्मा, प्रकाश कुमार, चंद्रभान सिंह, आशीष झा, चंदन तिवारथा, अख्तर अंसारी, रॉकी कश्यप, गंगा देवी, प्रमिला देवी, पवन कुमार, दीपक मिश्रा, प्रमिला देवी, राजेश नायक, शंकर नायक, मुकेश सिंह, अजय शर्मा, आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply