एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के कारो परियोजना में इनमोसा परिवार की ओर से कारो (व्हाइट हाउस) पुराना हाजिरी घर में माइनिंग सरदार (एसपीए) जो ओवरमेन सर्टिफिकेट धारक हैं, जूनियर ओवरमेन ग्रेड सी से ग्रेड बी के पद पर प्रमोशन देने एवं खान को सुरक्षित तरीके से चलाने व् कुछ अन्य संक्षिप्त विंदुओं पर 7 सितंबर को चर्चा की गई।
बैठक में इनमोसा बीएंडके एरिया सचिव डी पी मोर्या ने माइनिंग स्टाफ को बी ग्रेड में प्रमोशन को लेकर प्रबंधन द्वारा देरी किए जाने पर काफी आक्रोश जताया। बैठक के दौरान सभी माइनिंग स्टाफ द्वारा इनमोसा जिंदाबाद और प्रबंधन के खिलाफ नारे लगाए गए। बैठक में मुख्य रूप से क्षेत्र के इनमोसा सदस्य उपस्थित हुए। साथ ही एकेकेओसीपी खासमहल से शैलेंद्र कुमार उपस्थित हुए। उन्होंने माइनिंग स्टाफ के प्रमोशन में देरी होने पर प्रबंधन के रवैया को गलत बताया। धन्यवाद ज्ञापन कारो इनमोसा अध्यक्ष डोमन पासवान ने किया।
बैठक की अध्यक्षता कारो इनमोसा सचिव निरंजन सिंह किया। बैठक में मुख्य रूप से शैलेंद्र कुमार, तारो महतो, सुनील कुमार दुबे, सुदीश कुमार, तेज प्रताप सिंह, चंचल कुमार, सूरज कुमार प्रसाद, सुरेश मुर्मू, गोविंद मुंडा, अरुण कुमार धुर्वे, महेश रजक आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply