Advertisement

फुसरो नगर स्तरीय दामोदर बचाओ आंदोलन की बैठक संपन्न

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। दामोदर बचाओ आंदोलन की नगर स्तरीय बैठक 25 मई को नगर संयोजक भरत कुमार वर्मा की अध्यक्षता में बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर में आयोजित की गई। बैठक में जिला संयोजक सुरेंद्र सिन्हा सहित अनेक सदस्यों ने भाग लिया।

आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि इस वर्ष गंगा दशहरा के अवसर पर आगामी 5 जून को देवनंद दामोदर महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। यह आयोजन बोकारो-फुसरो मुख्य मार्ग पर हिंदुस्तान पुल घाट दामोदर नदी तट पर आयोजित किया जाएगा। बैठक में जिला संयोजक सुरेंद्र सिन्हा ने जानकारी दी कि दामोदर बचाओ आंदोलन द्वारा यह महोत्सव वर्ष 2004 से झारखंड के विभिन्न स्थानों पर आयोजित किया जा रहा है।

आंदोलन के माध्यम से प्रखंड स्तर से लेकर दिल्ली तक कई संघर्ष किए गए हैं, जिससे दामोदर नदी के जल की स्थिति में काफी सुधार हुआ है। उन्होंने यह भी बताया कि भारत सरकार की नमामि गंगे योजना के तर्ज पर अब दामोदर नदी को भी इस महत्वाकांक्षी योजना से जोड़ा गया है। जिन जिलों से होकर दामोदर नदी बहती है, वहां सीवरेज सिस्टम विकसित कर गंदे पानी को शुद्ध कर नदी में प्रवाहित किया जाएगा।
कहा गया कि दामोदर बचाओ आंदोलन समिति समय-समय पर सरकार व प्रशासन के अधिकारियों से मिलकर इस दिशा में कार्य करती रही है।

बैठक के अंत में बेरमो संयोजक भाई प्रमोद सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया। जबकि बैठक में प्रमुख रूप से युवा व्यवसायी संघ फुसरो के अध्यक्ष एवं संरक्षक वैभव चौरसिया, सह संयोजक पंकज पांडेय, दिनेश सिंह, संत सिंह, राकेश सिंह, सरोजनी दुबे, प्रदीप चौहान, कन्हैया वर्मा सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *