Advertisement

फेडरेशन ऑफ ऑल व्यापार संगठन पदाधिकारियों की बैठक संपन्न

बैठक में झारखंड राज्य व्यापारी कल्याण आयोग गठन की मांग

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। फेडरेशन ऑफ ऑल व्यापार संगठन के पदाधिकारियों की एक बैठक एक दिसंबर को झारखंड की राजधानी रांची के कांके मार्ग पर स्थित द इंडियन कैफे में आयोजित किया गया। अध्यक्षता फेडरेशन के अध्यक्ष दीपेश कुमार निराला ने की।

आहूत बैठक में संस्था के क्रियाकलापों पर चर्चा की गई तथा आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई गई। बैठक में संगठन के विस्तार पर व्यापक चर्चा करते हुए फेडरेशन के पदाधिकारी के द्वारा विभिन्न जिलों का दौरा का कार्यक्रम बनाने पर सहमति बनी।

बैठक में कहा गया कि फेडरेशन ऑफ ऑल व्यापार संगठन राज्य में झारखंड राज्य व्यापारी कल्याण आयोग गठन के लिए नई सरकार से मिलकर कोशिश करेगा। इसे लेकर फेडरेशन पदाधिकारियों द्वारा रूपरेखा तय की गई।

उक्त बैठक में अध्यक्ष निराला के अलावा फेडरेशन के उपाध्यक्ष उमाशंकर सिंह तथा रेणुका तिवारी, महासचिव सत्येन्द्र प्रसाद सिंह, कोषाध्यक्ष विनोद जैन बेगवानी, शाहीद आलम, हरीश नागपाल आदि शामिल रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *