Advertisement

जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति तथा आरसेटी सलाहकार समिति की बैठक संपन्न

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। समाहरणालय सभा कक्ष में जिलाधिकारी सारण अमन समीर की अध्यक्षता में 14 जून को बैठक आयोजित किया गया। यहां वरीय उप समाहर्ता, लिड बैंक प्रबंधक, जिला अग्रणी बैंक, डीडीएम नाबार्ड, पटना से आये आर बीआई के प्रतिनिधि तथा सभी बैंकर्स के साथ जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति तथा जिला स्तरीय आरसेटी सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई।

जानकारी के अनुसार समीक्षा के क्रम में सारण जिले का साख – जमा अनुपात (सीडी रेशियो) मात्र 46.17 प्रतिशत पाया गया। जिलाधिकारी द्वारा पूर्व से बार – बार निर्देश दिए जाने के बावजूद 50 प्रतिशत से भी कम सीडी रेशियो रहने पर काफी नाराजगी व्यक्त की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी बैंकों, विशेषकर 30 प्रतिशत से भी कम सीडी रेशियो वाले पंजाब नेशनल बैंक, केनरा बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया तथा इंडियन बैंक को अगले तीन माह में अपने सीडी . रेशियो में अपेक्षित सुधार लाने का निर्देश दिया गया।

उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि यदि निर्धारित अवधि में अपेक्षित सुधार नहीं लाया जाता है तो संबंधित बैंक से सभी सरकारी डिपोजिट को हटा कर बेहतर प्रदर्शन करने वाले बैंकों में जमा कराया जायेगा। इसके बाद भी यदि जिन बैंकों द्वारा सुधार नहीं लाया जाता है तो जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों से अपील की जाएगी कि संबंधित बैंकों से अपनी जमा पूंजी की राशि हटा लें तथा भविष्य में कभी भी अपनी राशि संबंधित बैंक में जमा नहीं करें, क्योंकि उक्त बैंकों द्वारा आमजनों से मात्र जमा राशि ली जा रही है, किंतु उसके अनुपात में आमजनों को ऋण की राशि उपलब्ध नहीं कराई जा रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *