एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के कथारा वाशरी एवं कोलियरी में संचालित लोकल सेल को शांतिपूर्ण ढंग से चलने को लेकर 14 दिसंबर को पंचायत भवन कथारा में बैठक किया गया।
बैठक में प्रभावित आठ पंचायत के विस्थापित बेरोजगार महिला-पुरुष सहित डीओ होल्डर व् लिफ्टर आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता मजदूर नेता संतोष कुमार आस तथा संचालन विजय कुमार यादव ने की। आयोजित बैठक में लिफ्टर तथा डीओ होल्डरों ने विभिन्न सेल कमिटी, पुराने मजदूर दंगल, पंचायत प्रतिनिधियों से शांतिपूर्ण ढंग से सेल को चलाने की अपील की गई।
कहा गया कि समाज के अंतिम पायदान तक इसका लाभ पहुंचे, यही डीओ होल्डर तथा लिफ्टरों की सोच है। बावजूद इसके कुछ तथाकथित द्वारा आए दिन सेल को प्रभावित करने का प्रयास किया जाता है। इसके कारण न तो वास्तविक लाभ डीओ होल्डरों व लिप्टर सहित ट्रक मालिक, चालक, क्लीनर, क्षेत्र के महिला-पुरुष विस्थापित बेरोजगारों को मिल पाता है। इसे आज सभी को मिलकर बचाने की जरूरत है। इसलिए सभी को मिलकर फैसला लेना होगा।
बैठक में मजदूर नेता संतोष कुमार आस, विजय यादव, राजेंद्र यादव, डीओ होल्डर सह लिफ्टर संतन सिंह, मोहन यादव, अधिवक्ता ऐनुल अंसारी सहित हेमू यादव, रामेश्वर यादव, अशोक यादव, शमशेर आलम, तबरेज आलम, गुंजा देवी ,इफ्तिखार आलम, चंद्रशेखर यादव आदि वक्ताओं ने सेल को सुचारू रूप से चलाने पर जोर दिया।
मौके पर महिला नेत्री कांति सिंह, छोटू अंसारी, राजेंद्र यादव, जैकी अंसारी, शकील राज, काशी लाल तुरी, सुंदर यादव, रामेश्वर यादव, रमनी देवी, बिंदिया देवी, आवला देवी, तिरिया देवी, मालती देवी, शेरून निशा, सुमित्रा देवी, शनिचरिया देवी आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply