कांग्रेस की विचारधारा व नीतियों से प्रभावित दर्जनों महिलाओं ने ली सदस्यता
युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी द्वारा गोविन्दपूर प्रखंड कार्यकारिणी की बैठक जिला के हद में अमरपुर पंचायत के कुरैशीनगर में 29 जून मो आयोजित की गयी। अध्यक्षता रुबी खातुन ने की। बैठक में जिला अध्यक्ष सीता राणा बतौर मुख्य अतिथि व प्रदेश महासचिव राम दुलारी बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहीं।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सीता राणा ने कहा कि नफरत फैलाने वालों व संविधान बदलने वालों से देश को बचाना है। मौके पर कांग्रेस की विचारधारा व नीतियों से प्रभावित होकर दर्जनों महिलाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस में शामिल होने वाली महिलाओं का स्वागत माला पहनाकर व पुष्पगुच्छ देकर किया गया।
नये सदस्यों का स्वागत करते हुए प्रदेश महासचिव राम दुलारी ने कहा कि हमारे महानायक व जननेता राहुल गांधी ने संविधान बचाने का और समाज के वंचितों, दलितों, महिलाओं व अन्य कमजोर वर्ग को न्याय दिलाने का जो संकल्प लिया है। हमें उनके साथ इस मुहिम में कदम से कदम मिलाकर साथ देना चाहिए। कहा कि यह विचारधारा की बड़ी लड़ाई है। हमें गर्व है कि हम महिला शक्ति कांग्रेस के साथ हैं। संविधान ने हमें बराबरी का हक दिया है। संविधान ने हमें समाज में सम्मान दिया है। अगर संविधान नहीं बचेगा तो हमारे अधिकार नहीं बचेंगे। संविधान बचाने की लड़ाई हमारे अस्तित्व को बचाने की लड़ाई है।
इस अवसर पर अध्यक्षता कर रही रुबी खातुन ने कहा कि समाज में बदलाव लाने के लिए हम महिलाओं को जागरूक होकर अपनी आवाज़ को बुलंद करना होगा। बैठक में हेमंती जायसवाल, पुनम देवी, गुड़िया देवी, सुनीता निषाद, रुबि देवी, शकीला खातुन, आमना खातुन, सुल्ताना खातुन, आरसी परवीन, रुक्मिणी देवी, शकीना खातुन, साहिबा परवीन, अंगूरी परवीन, अंजुम आरा, रेशमा बीबी, किरण देवी, बेबी देवी, शबनम खातुन, रोजी खातुन, शकिना खातुन, शाहिना परवीन, फिरोजा खातुन, रेशमा परवीन, रविना खातुन आदि मौजूद रहीं।
![]()













Leave a Reply