Advertisement

हक दो-वादा निभाओ अभियान के तहत भाकपा माले फतेहपुर शाखा की बैठक

विभाग स्मार्ट मीटर की जगह स्मार्ट तार लगाया होता तो आंधी-पानी से बचाव संभव-सुरेंद्र

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर से ताजपुर तक बिजली की आंख मिचौली पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाकपा माले प्रखंड सचिव सह समस्तीपुर जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि विभाग यदि स्मार्ट मीटर के जगह स्मार्ट तार लगाया होता तो आज हल्की आंधी-पानी का अंदेशा होते ही विभाग को नहीं बिजली काटना पड़ता और बिजली कटौती समस्या से बचाव संभव था।

उन्होंने कहा कि जब जनता स्मार्ट मीटर का विरोध कर रही थी तो विधुत अधिकारी एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को तत्कालीन जिलाधिकारी ने विधुत कंपनी एवं सरकार के हवाले से कहा था कि निजीकरण से तमाम जगहों पर अतिरिक्त ट्रांसफार्मर एवं कवर्ड वायर, स्मार्ट मीटर लगेगा।

जिससे आंधी-पानी के दौरान भी 24 घंटे बिजली आपूर्ति चालू रहेगी। जबकि आये दिन हल्की आंधी-पानी का अंदेशा होते ही घंटों बिजली काट दी जाती है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता बिजली खरीदती है वह भी प्रीपेड माध्यम से। ऐसे में 24 घंटे बिजली आपूर्ति उनका हक है। विभाग तमाम त्रुटि को ठीक कर 24 घंटे बिजली आपूर्ति की गारंटी करें अन्यथा विभाग के खिलाफ उपभोक्ताओं को लेकर आंदोलन तेज किया जाएगा।

उन्होंने विद्युत विभाग द्वारा असमान विधुत आपूर्ति पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब चारों तरफ घुप अंधेरा रहता है तो भी कुछ खास क्षेत्र में बिजली आपूर्ति चालू रहती है। यह जांच का विषय है। विभाग ऐसे पक्षपातपूर्ण रवैया पर रोक लगाये।

उक्त बातें माले नेता ने 2 अगस्त को समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर प्रखंड के फतेहपुर में हक दो-वादा निभाओ अभियान के तहत शाखा के बैठक के दौरान उपस्थित महिला-पुरुष रहिवासियों को संबोधित करते हुए कही। बैठक की अध्यक्षता मनोज कुमार सिंह ने की। मौके पर रतन सिंह, मनोज कुमार, लक्ष्मण सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *