Advertisement

जय भारत सत्याग्रह आंदोलन के तहत कांग्रेसियों की बैठक

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। जय भारत सत्याग्रह आंदोलन के तहत गोमियां में कांग्रेसियों द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बोकारो जिला कांग्रेस अध्यक्ष मौजूद रहे।

जानकारी के अनुसार गोमियां प्रखंड के हद में आईईएल रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय में 25 अप्रैल को कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष पंकज पांडेय की अध्यक्षता में जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोकारो जिला कांग्रेस अध्यक्ष उमेश प्रसाद गुप्ता, प्रदेश कांग्रेस सचिव प्रमोद सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य इसराफिल अंसारी उर्फ बबनी, इंटक नेता अजय कुमार सिंह, जिला महासचिव रामकिशुन रविदास व पंकज सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे।

इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे बोकारो जिलाध्यक्ष गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस का इस देश के विकास में लंबा संघर्ष रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में देश में बड़े बड़े कल कारखाने लगे लेकिन वर्तमान केंद्र सरकार के शासनकाल में इन कल कारखानों को बंद किया जा रहा है। जबकि नए कारखाने नहीं लगाए जा रहे हैं।

जिससे देश में बेरोजगारी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वरीय नेता राहुल गांधी ने पूरे देश में भारत जोड़ो यात्रा चलाया और देशवासियों को कांग्रेस की नीतियों को जन जन तक पहुंचाया। राहुल गांधी को सच बोलने के सजा दी गई है, जिसे देश की जनता देख रही है। कांग्रेस देश को मजबूत बनाने के लिए कृत संकल्पित है।

कांग्रेस के इस मजबूती से भाजपा घबराकर राहुल गांधी को एक षडयंत्र के तहत फंसाने का काम कर रही है। जो कांग्रेस कार्यकर्ता सफल नहीं होने देंगे। इसके खिलाफ कांग्रेस द्वारा पूरे देश में जय भारत सत्याग्रह आंदोलन के तहत कार्यक्रम चल रही है।

मौके पर जरीडीह प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अशोक कुमार मंडल, प्रखंड युवा अध्यक्ष मुर्शिद अली, प्रखंड कांग्रेस महिला अध्यक्ष उर्मिला देवी, प्रखंड कोषाध्यक्ष फिरोज खान, अकरम वारसी, अभय सिन्हा, कृष्णा सिंह, नरेंद्र निषाद, मंटू यादव, रेणु बाला, अनिता देवी, संतोष राम, बद्री प्रसाद, नरेश प्रसाद, मोवाज आलम आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *