एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड कार्यालय में 25 फरवरी को बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रखंड के पंचायतो के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य तथा पंचायत सचिव ने भाग लिया। अध्यक्षता बेरमो के प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार ने की।
जानकारी देते हुए प्रखंड कार्यालय कर्मी प्रकाश कुमार ने बताया कि झारखंड सरकार के पंचायतीराज विभाग के निर्देशानुसार 25 से 28 फरवरी तक मुखियागण, पंचायत सचिव एवं पंचायत सहायक का बेरमो प्रखंड के सभागार और बीआरसी भवन मे पंचायत संरचना, ग्राम सभा, डिजिटल पंचायत, पेसा नियमावली, सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओ के साथ-साथ संविधान और मौलिक अधिकार से संबंधित प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
शुभारंभ बेरमो के प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार एवं प्रशिक्षण दे रही मुखिया चंदन मिश्रा एवं कंचन देवी ने सम्मिलित रूप से दीप प्रचलित कर किया। जिसमें दोनों बैच को मिलाकर लगभग 80 प्रतिभागी सम्मिलित हुए। मौके पर जीपीएस मिथिलेश कुमार पांडेय, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर सुबोध कुमार आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply