त्रिजल नगर में भाजपा बोकारो जिला कमिटी कार्यकर्ताओं की बैठक

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। भाजपा बोकारो जिला कमिटी के कार्यकर्ताओं की बैठक 18 जनवरी को त्रिजाल नगर स्थित नेहा विवाह भवन बोकारो थर्मल में आयोजित किया गया। अध्यक्षता भाजपा बोकारो जिलाध्यक्ष भरत यादव ने किया।

इस अवसर पर बैठक का शुभारंभ भाजपा के महापुरुषों के चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्ज्वलित कर वंदे मातरम गायन के साथ किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित भाजपा के प्रदेश महामंत्री सह राज्य सभा सांसद आदित्य साहू ने इंडी गठबंधन पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि, कांग्रेस के समर्थन से झारखंड में चल रही हेमंत सरकार से झारखंड की आम जनता त्रस्त है, लेकिन कांग्रेस युवराज राहुल गांधी न्याय यात्रा के नाम पर ढोंग कर झारखंड और देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि परस्पर विरोधी विचार धारा के वंश वादियों का इंडी गठबंधन, भ्रष्टाचार पर पीएम मोदी का तीखा हमला के कारण गठबंधन बना कर पुनः सत्ता हथियाने का असफल प्रयास कर रहे हैं, ताकि झारखंड और देश को लूट कर परिवार को संपन्न बनाया जा सके। लेकिन लगभग 10 वर्ष से केन्द्र की मोदी सरकार देश के गरीब कल्याण के लिए दृढ़ संकल्पित है।

गरीब कल्याण की केंद्र की अनेक योजनाओं पर चर्चा करते हुए साहू ने कहा कि आजादी के लंबे अर्से बाद मोदी ने अनेक योजनाओं का क्रियान्वयन कर गरीबो को सम्मान के साथ जीवन यापन का अधिकार दिया है। सांस्कृतिक पूर्नजागरण के माध्यम से राष्ट् का नव निर्माण कर रहे है। उन्होंने कहा कि बीते 500 वर्षो का लंबे संघर्ष के बाद अयोध्या में श्रीराम मंदिर का भव्य निर्माण इसका ज्वलंत प्रमाण है। कहा कि श्रीराम मंदिर राष्ट्र मंदिर के रूप में संपूर्ण विश्व को नैतिकता और कर्तव्य बोध का पाठ पढयेगा।

श्रीराम मंदिर दर्शन के प्रदेश संयोजक शशिभूषण भगत, प्रमंडलीय संयोजक सत्येंद्र सिंह और यात्रा प्रभारी बबन गुप्ता ने पार्टी की योजना से आगामी 5 और 26 फरवरी को दर्शन की व्यवस्था और योजना से कार्यकर्ताओं को अवगत कराते हुए कहा कि, उक्त दिन बोकारो जिला के लिए आस्था स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। पूर्व से पंजीकृत 1200 श्रद्धालु विशेष ट्रेन से यात्रा कर रामलला का दर्शन करने अयोध्या जायेंगे।

बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष भरत यादव ने आगामी कार्यक्रम के आलोक में कार्य योजना से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री जयदेव राय और धन्यवाद ज्ञापन संजय प्रसाद ने किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से निवर्तमान सांसद रवीन्द्र कुमार पांडेय, निवर्तमान विधायक योगेश्वर महतो, पूर्व जिलाध्यक्ष डाॅ प्रह्लाद वर्णवाल, रोहित लाल सिंह, प्रह्लाद महतो, विनोद महतो, शशिभूषण ओझा, देवनारायण प्रजापति, दिलीप श्रीवास्तव, कमलेश राय, अनिल स्वर्णकार, सुरेन्द्र राज, भाजपा महिला मोर्चा बोकारो जिलाध्यक्ष गिरिजा देवी, नगर अध्यक्षा ममता गोस्वामी, आदि।

जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, जिला मंत्री विक्रम पांडेय, जिप सदस्य ओम प्रकाश सिंह उर्फ टीनू सिंह, संतोष पांडेय, सीमा देवी, सुभाष महतो, दशरथ महतो, इंद्र कुमार झा, महेंद्र राय, माथुर मंडल, ईश्वर प्रजापति, मुकेश राय, चितरंजन साव, मोती महतो, भैरव महतो, चंदना डे, सरिता वर्णवाल सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 147 total views,  3 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *