Advertisement

पूजा व् चुनाव को लेकर अनुमंडल कार्यालय में प्रशासनिक पदाधिकारियों की बैठक

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट स्थित एसडीओ कार्यालय में दुर्गा पूजा को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अनुमंडल के तमाम प्रशासन तथा पुलिस पदाधिकारी शामिल थे।

जानकारी के अनुसार अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो मुकेश मछुवा एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने संयुक्त रूप से अनुमंडल अंतर्गत सभी अंचल अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल निरीक्षक, थाना प्रभारी एवं ओपी प्रभारी के साथ विभिन्न मुद्दों को लेकर बैठक की।

इस अवसर पर सभा कक्ष में सर्वप्रथम गांधी जयंती और शास्त्री जयंती के अवसर पर महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के फोटो पर सभी अधिकारियों ने माल्यार्पण और पुष्प गुच्छ अर्पित किया। तत्पश्चात अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुवा ने दुर्गा पूजा को लेकर विधि व्यवस्था, पूजा पंडाल एवं विसर्जन के मुद्दों पर सभी अधिकारियों से बारीकी से चर्चा परिचर्चा की। साथ ही दुर्गा पूजा, छठ पूजा एवं उसके बाद विधान सभा चुनाव को लेकर संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों पर सभी अधिकारियों को बारीकी से निरीक्षण करने की सलाह दी।

बैठक में बताया गया कि सरकार द्वारा दिए गए गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन किया जाएगा। प्रशासन भी पूरी तरह से सरकार की गाइडलाइन का पालन करेगी। उपद्रवी तत्वों पर प्रशासन की पैनी नजर रखी जाएगी। पूजा के दौरान पेट्रोलिंग पार्टी हमेशा दुर्गा पूजा पंडाल के आस पास रहेगी। क्षेत्र में पूजा एवं चुनाव में उपद्रव करने वाले तत्वों पर बीएनएस की धारा 126 के तहत मामला दर्ज करने का आदेश दिया गया।

बैठक में पेटरवार अंचल अधिकारी अशोक राम, गोमियां अंचल पुलिस इंस्पेक्टर महेश प्रसाद सिंह, अजीत कुमार, राजेश कुमार सहित अनुमंडल के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, पुलिस निरीक्षक, थाना प्रभारी आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *