ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। त्रिपक्षीय वार्ता को लेकर बोकारो जिला के हद में बेरमो अनुमंडल कार्यालय में 30 अक्टूबर को बैठक की गयी। बैठक में निविदा प्राप्त ट्रांसपोर्ट कंपनी के उपस्थित नहीं होने के कारण आगामी एक नवंबर को चंद्रपुरा में बैठक करने का निर्णय लिया गया।
अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुवा की अध्यक्षता में आहूत बैठक में मुख्य रूप से राज्य के पुर्व मंत्री दिवंगत जगरनाथ महतो के पुत्र राजू महतो, बेरमो विधायक कुमार जय मंगल के प्रतिनिधि सन्तन सिंह, डीवीसी चंद्रपुरा व् बोकारो थर्मल के डीजीएम, बोकारो थर्मल थाना प्रभारी सह पुलिस इंस्पेक्टर पिंकू कुमार यादव, चंद्रपुरा थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह, गांधीनगर थाना प्रभारी धनंजय सिंह और हाइव एसोशिएशन के सदस्यगण उपस्थित रहे।
आहूत त्रिपक्षीय वार्ता में नव निविदा प्राप्त जेडीएमएस ट्रांसपोर्ट कंपनी के बैठक में उपस्थित नहीं होने के कारण निर्णायक स्थिति में वार्ता नहीं हो सकी। अगली बैठक आगामी एक नवंबर को चंद्रपुरा स्थित डायरेक्टर बंगला में दिन के 11 बजे से रखी गई है। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी मछुवा ने डीवीसी प्रबंधन को स्पष्ट निर्देश दिया कि बैठक में उपरोक्त ट्रांसपोर्टर अनिवार्य रूप से उपस्थिति हो। उन्होंने इसकी जवाबदेही डीवीसी के अधिकारियों को दिया।
बताते चले कि डीवीसी के बीटीपीएस और सीटीपीएस से छाई का उठाव बीते कई माह से बंद रखा गया है। छाई उठाव को लेकर स्थानीय हाइव मालिक और डीवीसी प्रबंधन के बीच विवाद चल रहा है। जिसके कारण कई माह से छाई उठाव को बंद रखा गया है। हाइव एसोशिएशन की ओर से सात सूत्री मांग है कि छाई ट्रांसपोर्टिंग में ट्रिप ट्रेलर नही चलेगा, 10,12,14 और 16 चक्का गाड़ियां भारत सरकार के भार क्षमता के अनुसार चलेगी, ओवर लॉर्ड नहीं चलेगा।

स्थानीय एवं लोकल 75 प्रतिशत गाड़ियों को चलाना ट्रांसपोर्टर के जवाबदेही होगी। हाइव कोयलांचल ऑनर एसोशिएशन की गाड़ियों को प्राथमिकता के आधार पर उचित दर से भुगतान करना होगा। 15 दिनों के अंदर सड़क मार्ग से 70 प्रतिशत कोयला सीटीपीएस एवं बीटीपीएस को लेना होगा। छाई ट्रांसपोर्टिंग में जो भी गाड़िया पासिंग होगी, हाइव कोयलांचल ऑनर एसोशिएशन के अनुशंसा के उपरांत होगा।
सीटीपीएस छाई में 42 मजदूर एवं बीटीपीएस में 57 कार्यरत मजदूरों में स्थानीय विस्थापितों को रोजगार सुनिश्चित एवं ईपीएफ और ईइसआई दिया जाय। छाई लोडिंग में स्थानीय विस्थापितों को प्राथमिकता दी जाए।
आयोजित बैठक में मुन्ना विश्वकर्मा, अंशु राय, अब्दुल जमील, मोहम्मद यूसुफ सहित दर्जनों हाइवा मालिक उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply