Advertisement

संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती मनाने को लेकर तेनुघाट में बैठक

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित पेंशनर कार्यालय में 21 जनवरी को रविदास समिति के तत्वावधान में बैठक किया गया। समिति के अध्यक्ष छोटन राम की अध्यक्षता में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती को मनाने को लेकर बैठक में विचार विमर्श किया गया।

इस अवसर पर समिति अध्यक्ष छोटन राम ने जानकारी देते बताया कि आगामी 24 फरवरी को संत शिरोमणि गुरु रविदास का जयंती तेनुघाट में बेरमो अनुमंडल स्तरीय भव्य रूप से मनाया जायेगा। उन्होंने बताया कि संत शिरोमणि रविदास जयंती में बेरमो अनुमंडल के सभी पंचायत के गांव, क़स्बा के भक्त श्रद्धालु जयंती में भाग लेंगे और सन्त शिरोमणि रविदास के विचारों को आत्मसात करेगें।

मौके पर प्रोफेसर धनंजय रविदास, सचिव सहदेव रविदास, संघप्रिय बौद्ध, कलेश्वर रविदास, बिनोद रविदास, महंत सुदर्शन राम, जगदम्ब रविदास, राजेश्वर रविदास, गनपत रविदास, बैजू रविदास, सोनू कुमार, दिलीप दास, नागेश्वर रविदास, मदन राम आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *