Advertisement

बाल अधिकार सुनिश्चित करने को लेकर टांगटोना में बैठक

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के टांगटोना पंचायत में 11 जुलाई को बैठक का आयोजन किया गया।

जानकारी के अनुसार पंचायत प्रतिनिधि, वार्ड सदस्य, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, सेविका, सहिया , समूह की महिला, अभिभावक (पेरेंट्स) के साथ पंचायत भवन में बाल संरक्षण को लेकर बैठक का आयोजन किया गया।

इस दौरान किशोरियों एवं महिला के साथ होने वाले घरेलू हिंसा, मानव तस्करी, बाल विवाह एवं सरकारी योजना से जोड़ने को लेकर चर्चा किया गया। सभी हितधारक एक दूसरे से समन्वय बना कर ज्यादा से ज्यादा रहिवासियों को सरकारी योजना जोड़ने पर चर्चा किया गया।

इस अवसर पर टांगटोना पंचायत की मुखिया सुमित्रा देवी ने कहा कि किशोरियों एवं महिलाओं को अपने हक अधिकार के लिए आगे आना होगा। सभी को कदम से कदम मिला कर सभी प्रकार के हिंसा के खिलाफ़ एकजुट होना होंगा। उन्होंने कहा कि लड़कियों के लिए किशोरावस्था सबसे महत्वपूर्व समय होता है, जहां वे अपने कैरियर एवं जीवन को बेहतर बना सकते हैं।

सहयोगिनी संस्था के समन्वयक प्रकाश कुमार महतो ने बताया कि संस्था कसमार प्रखंड के 30 गांवों में किशोरियों एवं युवा महिलाओं के संवर्धन एवं नेतृत्व क्षमता विकसित करने को लेकर काम कर रही है। इन गांवों में किशोरियों एवं महिलाओं को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाए जैसे सावित्री बाई फूले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना, कन्या दान योजना, स्कॉलरशिप, साइकिल योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना एवं कौशल विकास से जोड़ कर उनके जीवन को बेहतर बनाने का काम किया जा रहा है। जीवन कौशल के प्रशिक्षण से उनके अंदर संचार कौशल, निर्णय लेने एवं समस्या का समाधान करने के गुणों को विकसित किया जा रहा है। खेल एवं अन्य गतिविधियों के माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक विकास को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।

एनिमेटर रेखा देवी ने बताया कि किशोरियों के साथ समूह बना कर उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ने एवं विभिन्न प्रकार के हिंसा से रोकथाम को लेकर कार्य कर रहे है। मौके पर संस्था की एनिमेटर रेखा देवी, संगीता देवी, संध्या देवी, सेविका किरण देवी, शांति देवी, कौशल्या देवी, कुमारी अनिता, अनु कुमारी, आशा कुमारी, गुड़िया देवी, सुरधनी कुमारी, सुमा देवी, होलिका देवी आदि उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *