Advertisement

गणतंत्र दिवस को लेकर अनुमंडल कार्यालय में बैठक

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। गणतंत्र दिवस के आयोजन को लेकर 13 जनवरी को बोकारो जिला के हद में बेरमो अनुमंडल कार्यालय तेनुघाट में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जेल अधीक्षक, पुलिस निरीक्षक, अंचलाधिकारी, नप कार्यपालक पदाधिकारी, विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि, विद्यालयों के प्राचार्य व् अन्य उपस्थित थे।

बेरमो के अनुमंडल पदाधिकारी शैलेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में आगामी 26 जनवरी को होने वाले झंडोत्तोलोन एवं निकलने वाली झांकी को लेकर कई दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में आगामी 26 जनवरी को झंडोत्तोलन के पूर्व सभी जगह की साफ सफाई एवं रंग रोगन के बारे में उचित व्यवस्था करने के बारे में कहा गया।

बैठक में कहा गया कि तेनुघाट स्थित चिल्ड्रन पार्क में स्कूलों के द्वारा झांकी भी निकाली जाएगी और परेड भी किया जाएगा। परेड के लिए आगामी 22, 23 एवं 24 जनवरी को चिल्ड्रन पार्क तेनुघाट में पूर्व अभ्यास भी किया जाएगा। साथ ही आगामी 21 जनवरी को प्रशासन और पत्रकार के बीच दोस्ताना मैच भी खेला जाएगा।

उक्त बैठक में जेल अधीक्षक अरुणाभ, गोमियां अंचल पुलिस निरीक्षक महेश प्रसाद सिंह, अंचल अधिकारी पेटरवार अशोक राम, अंचल अधिकारी गोमियां, अवर निबंधक, उपकोषागार पदाधिकरी, टीटीपीएस, सीसीएल, डीवीसी, आईएल के पदाधिकारी, तेनुघाट ओपी प्रभारी आशीष कुमार, आदि।

तेनुघाट डिग्री कॉलेज के प्राचार्य सुदामा तिवारी, जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य बिपिन कुमार, वरीय अधिवक्ता हरि शंकर प्रसाद, बीरेंद्र प्रसाद, सुभाष कटरियार, मुकेश कुमार सहित कई अन्य विद्यालय और विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *