Advertisement

स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर अनुमंडल कार्यालय में बैठक

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। आगामी 15 अगस्त को आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर 31 जुलाई को बोकारो जिला के हद में बेरमो अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट में बैठक का आयोजन किया गया।

अनुमंडल पदाधिकारी अशोक कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में आगामी 15 अगस्त की तैयारी को लेकर एक बैठक की गई। बैठक में आगामी 15 अगस्त को होने वाले झंडोतोलोन एवं अन्य कार्यक्रम को लेकर कई दिशा निर्देश दिए गए।

बैठक में आगामी 15 अगस्त को झंडोतोलन के पूर्व सभी जगह की साफ सफाई एवं रंग रोगन के बारे में उचित व्यवस्था करने के बारे में कहा गया। कहा गया कि तेनुघाट स्थित चिल्ड्रन पार्क में क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों द्वारा कार्यक्रम और पैरेड भी किया जाएगा।

पैरेड के लिए 11, 12, 13 एवं 14 अगस्त को चिल्ड्रन पार्क तेनुघाट में पूर्व अभ्यास भी किया जाएगा। इसके लिए पूर्वाभ्यास और 15 अगस्त को झंडोतोलन को लेकर सभी को दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही इस अवसर पर प्रशासन और पत्रकारो के बीच दोस्ताना मैच भी खेला जाएगा।

उक्त बैठक में तेनुघाट उपकारा के जेल अधीक्षक अरुणाभ, अवर निबंधक तूलिका रानी, टीटीपीएस, सीसीएल, डीवीसी, आईएल के पदाधिकारी, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, नगर परिषद फुसरो, तेनुघाट ओपी प्रभारी अजीत कुमार, तेनुघाट डिग्री कॉलेज के प्राचार्य सुदामा तिवारी, जवाहर नवोदय विद्यालय, कस्तूरबा विद्यालय, डीएवी के प्रतिनिधि, अधिवक्ता बीरेंद्र प्रसाद, सुभाष कटरियार सहित कई अन्य विद्यालय और विभाग के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *