Advertisement

लोकल सेल में हिस्सेदारी को लेकर कृष्ण चेतना क्लब में बैठक

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। कोलियरी व् कोल वाशरी में हिस्सेदारी को लेकर 26 नवंबर को बोकारो जिला के हद में कृष्ण चेतना क्लब में बैठक किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में कोलियरी प्रभावित क्षेत्र के विस्थापित ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।

हस्त लदनी कोयला मजदूर संघ द्वारा आयोजित उक्त बैठक की अध्यक्षता इम्तियाज अंसारी तथा संचालन संघ के कार्यकारी अध्यक्ष नरेश यादव ने किया। बैठक में मुख्य रूप से कथारा कोलियरी तथा वाशरी लोकल सेल को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक में झिड़की पंचायत, सरहचिया, बांध, कथारा तथा बोड़िया पंचायत के विस्थापित, प्रभावित, शोषित, वंचित, बेरोजगार युवा एवं महिलाओं की भागीदारी की चर्चा की गई। इस अवसर पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जल्द ही सीसीएल कथारा क्षेत्रीय प्रबंधन को मांग पत्र सौंपकर लोकल सेल में समुचित हिस्सेदारी तय करने का मांग किया जाएगा।

बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस सचिव प्रमोद सिंह, झामुमो केंद्रीय सचिव इकबाल अहमद, बांध पंचायत के पूर्व पंचायत समिति सदस्य गोपाल यादव, गोविंद यादव, मथुरा सिंह यादव, हस्तलदनी कोयला मजदूर संघ के अध्यक्ष राजेश्वर रविदास, धनेश्वर यादव, लाल यादव, प्रदीप यादव, ज्ञानेश्वर यादव, जुगनू यादव, राजेंद्र यादव, खिरोधर यादव, भुवनेश्वर रजवार, हीरो यादव, जितेंद्र यादव, निजाम अंसारी, फरीद अंसारी, आशिक अंसारी, दिनेश रविदास, बसंत कमार आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *