Advertisement

श्रीराम चरित मानस पाठ आयोजन को लेकर दुर्गा मंडप में बैठक

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी बोकारो जिला के हद में जारंगडीह में श्रीराम चरित मानस पाठ के आयोजन को लेकर बीते 27 दिसंबर को बैठक का आयोजन किया गया।

जानकारी के अनुसार श्रीराम चरित मानस पाठ करने हेतु दुर्गा मंडप जारंगडीह में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के क्षेत्रीय सचिव वरुण सिंह की अध्यक्षता में बैठक किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से कार्यक्रम आयोजित करने पर सहमति बनी।

बैठक में अमरनाथ शाह, रामदास केवट, बाल गोविंद मंडल, अरविंद ओझा, कमलेश गुप्ता, जितेंद्र पासवान, नेमचंद मंडल, अशोक ओझा, कृष्ण मंडल, राजेंद्र मिश्रा, एसएन रेड्डी, नंदकिशोर, निर्मल मंडल, शंकर, कृष्ण शर्मा, मुंद्रिका महतो, मंटू सेन, पीतांबर बेहरा, प्रफुल्ल प्रधान व् अन्य उपस्थित थे।

एक अन्य जानकारी के अनुसार पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर जारंगडीह स्थित राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ क्षेत्रीय कार्यालय में शोकसभा का आयोजन किया गया। शोकसभा में उपस्थित जनों ने एक मिनट का मौन धारण कर दिवंगत पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि दी। शोक सभा में मुख्य रूप से राकोमसं कथारा क्षेत्रीय सचिव वरुण सिंह, वकील अंसारी, अशोक ओझा सहित दर्जनों गणमान्य जन शामिल थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *