Advertisement

जिला सम्मेलन को लेकर सीटू कार्यालय में बैठक

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। केंद्रीय श्रमिक संगठन एनसीओईए बेरमो जोनल कमिटी की बैठक 25 सितंबर को बोकारो जिला के हद में जारंगडीह स्थित सीटू कार्यालय में आयोजित किया गया। अध्यक्षता श्याम बिहारी सिंह दिनकर ने की।

बैठक में सीटू बोकारो जिला सम्मेलन को लेकर गहन विचार मंथन किया गया। सम्मेलन की सफलता को लेकर कॉमरेड एस बी सिंह दिनकर को स्वागत समिति का अध्यक्ष का कार्यभार सौंपा गया। इसके अलावा कॉ बिजय कुमार भोई कॉ स्वागत सचिव, कॉ निजाम अंसारी कॉ कोषाध्यक्ष का कार्यभार सौंपा गया।

ज्ञात हो कि सीटू का जिला सम्मेलन जारंगडीह स्थित सीटू कार्यालय में होना तय है। आयोजित बैठक में उपरोक्त के अलावा सीटू के झारखंड प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष कॉ रामचंद्र ठाकुर, बोकारो जिला सचिव कॉ भागीरथ शर्मा, कॉ पीके विश्वास, कॉ कमलेश गुप्ता, कॉ चंद्रशेखर महतो, कॉ सुरेश कुमार, कॉ शिवशंकर तांती, कॉ टेकावन, कॉ केशो मंडल, कॉ कुणाल कुमार, कॉ नवी हुसैन, कॉ मेहतरु आदि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *