Advertisement

दिव्यांग ट्रस्ट द्वारा चलकरी व् अंगवाली में बैठक

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। शिक्षा निसहाय दिव्यांग कल्याण ट्रस्ट अंगवाली के सौजन्य से 30 अप्रैल को पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली शाखा एवं चलकरी शाखा की बैठक ट्रस्ट के संस्थापक अजीत रविदास(पूर्व उपमुखिया) के नेतृत्व में आयोजित की गई।

चलकरी के अंसारी टोला में आयोजित बैठक में असहायों की हर संभव मदद किए जाने पर बल दिया गया। इसके उपरांत निर्धारित समय ग्यारह बजे प्रधानमंत्री के मन की बात को सबों ने बड़ी गंभीरता से सुना।

यहां स्थानीय रहिवासी नेजाम अंसारी, रेहाना बीवी, आयशा खातून, मुख्तार अंसारी, हबीबून निशा, साहिल अंसारी, उर्मिला देवी, सुगीया देवी, रतनी देवी, चरकी देवी आदि तथा अपराह्न अंगवाली में बैठक की गयी। यहां स्थानीय रहिवासी नरेश कपरदार, जितेंद्र घासी, संजू देवी, रेखा देवी, लाखो देवी सहित दर्जनों महिलाएं उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *