प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड सह अंचल कार्यालय सभागार में 19 फरवरी को मुख्यमंत्री वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृति को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार महतो के नेतृत्व में आयोजित की गयी थी।
जानकारी के अनुसार उक्त बैठक में विभागीय संकल्प ज्ञापन क्रमांक-246, बीते 30 जनवरी एवं 12 फरवरी को प्रधान सचिव, महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग रांची झारखंड के पत्रांक 405, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा बोकारो का ज्ञापन 77, मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन (50-59) वर्ष के सही ढंग से क्रियान्वयन संबंधी प्रखंड स्तर पर रूपरेखा तैयार की गई।
उक्त बैठक में कार्यालय प्रधान (बड़ा बाबू) मो. गुलाम रसूल, बीपीओ प्रमोद शर्मा सहित सभी पंचायत के पंचायत सचिव, ग्राम सेवक, रोजगार सेवक एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे। प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार महतो ने सभी उपस्थित कर्मियों को निर्देश दिया कि 20 से 22 फरवरी तक तीन भाग में पंचायतों में आयोजित होने जा रहे शिविरों में पदस्थापित सभी कर्मी कार्यों में तत्परता दिखाएं। कहा कि ऐसा कार्य सम्पादन करें, जिससे किसी भी लाभुक को शिकायत करने का अवसर न मिले।
प्रखंड कार्यालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार प्रथम शिविर 20 फरवरी को प्रखंड के सात पंचायत में शिविर लगेंगे। जिसमे कोह, चरगी, बुंडू, पेटरवार, सदमाकला, दारिद व उतासारा पंचायत शामिल है। जबकि, 21 फरवरी को आठ पंचायत जिसमे अरजुआ, पतकी, तेनुघाट, घरवाटांड़, चांपी, खेतको, ओरदाना, उलगड्डा तथा 22 फरवरी को अंगवाली उत्तरी, अंगवाली दक्षिणी, चलकरी उत्तरी, चलकरी दक्षिणी, पिछरी उत्तरी, चलकरी दक्षिणी, चांदो एवं मायापुर पंचायत आदि में शिविर लगेंगे।
![]()













Leave a Reply