प्रहरी संवाददाता,पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड कार्यालय में 11 अगस्त को स्वंत्रता दिवस कार्यक्रम को लेकर बैठक आयोजित किया गया। अध्यक्षता पेटरवार बीडीओ संतोष कुमार महतो ने की।
आयोजित बैठक में आगामी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह मानने एवं राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाने से संबंधी चर्चा कर इसे भव्यता के साथ मनाने की बात कही गयी। मौके पर जिला परिषद सदस्य प्रह्लाद महतो, विधायक प्रतिनिधि सह प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष मुकेश कुमार महतो, बुंडू पंचायत की मुखिया निहारिका सुकृति, केवीके डॉ रंजेश कुमार सिंह, सदमा पंचायत के मुखिया पति लालदेव महतो सहित अन्य दर्जनों गणमान्य उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply