एस. पी. सक्सेना/रांची()। आगामी 20 से 29 अप्रैल तक झारखंड की राजधानी रांची के चुटिया स्थित हाई टेंशन दुर्गा मन्दिर में भव्य तरीके से श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर 25 मार्च को बैठक किया गया।
जानकारी के अनुसार उक्त आयोजन में मुख्य रुप से लक्ष्मी कुबेर यज्ञ, आयुर्वेद शिविर का भी आयोजन होगा। इस राम कथा में मुख्य कथा वाचक श्रीश्री 1008 महात्मा मंडलेश्वर ब्राह्मण्ड स्वामी पुरी महराज होंगे। इस संबंध मे श्रीराम कथा के भव्य आयोजन की सफलता हेतु महात्मा साई संजीवनी सेवा की ओर से हाईटेंशन दुर्गा मंदिर में समीर सिंह की अध्यक्षता मे एक बैठक का आयोजन किया गया।
उक्त जानकारी देते हुए आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी विजय शंकर नायक ने बताया कि बैठक मे राम कथा के भव्य आयोजन की सफलता हेतु नई कमिटि का गठन करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। साथ हीं नई कमिटि गठित की गयी, जिसमे मुख्य रुप से सर्वसम्मति से संयोजक ब्रजेश कुमार, संरक्षक मदन सिंह, कैलाश केशरी, आश्विनी शर्मा, अध्यक्ष समीर सिंह, मीडिया प्रभारी विजय शंकर नायक,आदि।
कार्यकारी अध्यक्ष ममता देवी, उमेश कुमार राय, शिव कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष विनय कुमार दुबे (पहलवान), पिंकी सिंह, रुक्मणी देवी, अमर कुमार शास्त्री, कामता यादव, सचिव कुमार सावन, सह सचिव संजय सिन्हा, अजय कुमार, श्याम किशोर सिंह, श्याम पांडेय, प्रमोद ठाकुर, लव कुश यादव, विजेन्द्र शर्मा, कोषाध्यक्ष सत्यम कुमार दत्ता, सह कोषाध्यक्ष चन्द्र देव ठाकुर, लेखापाल अमर वर्मा, शिवानी सिंह, सह लेखापाल हर्षित कुमार, सुगम कुमार, सदस्यता प्रमुख बिट्टू प्रसाद बनाये गये। बैठक के अंत में धन्यवाद ज्ञापन ब्रजेश कुमार ने किया।
41 total views, 3 views today