Advertisement

करगली मे श्रीकृष्ण चेतना परिषद बेरमो का मिलन सह सम्मान समारोह

सीएम हेमंत सोरेन की दूरदर्शी सोंच झारखंड को नई ऊंचाइयों पर ले जा रही है-मंत्री

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। श्रीकृष्ण चेतना परिषद बेरमो का मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन 20 जनवरी को बोकारो जिला के हद में कल्याण मंडप करगली मे किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भरत यादव व संचालन जवाहरलाल यादव ने किया।

इस अवसर पर झारखंड के उधोग, कौशल विकास एवं श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कहा कि झारखंड के मजदूरों को अब राज्य में ही काम मिलेगा। उन्हें पलायन नहीं करना पड़ेगा। राज्य सरकार इस दिशा में कार्य कर रही है। मंत्री यादव ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और युवा नेता तेजस्वी यादव की नीतियों की जमकर तारीफ की।

मंत्री यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बड़ा दिल है। उनकी दूरदर्शी सोंच झारखंड को नई ऊंचाइयों पर ले जा रही है। उन्होने कहा कि अगामी बिहार विधान सभा चुनाव मे महागठबंधन की सरकार बनेगी। लालू प्रसाद ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सारी जिम्मेदारी नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को दे दी है। कहा कि आने वाले दिनों में निश्चित रूप से बिहार में तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेंगे।

उन्होंने बेरमो मे यादव समाज के लिए एक विशाल भवन बनाने की घोषणा की। साथ हीं कहा कि समाज एकजुट रहे। समाज के हित मे काम करने के लिए हमेशा तैयार रहूंगा।
यहां साधु शरण गोप, मंटू यादव, ज्ञानेश्वर यादव, दिलीप यादव, कमोद प्रसाद यादव आदि ने समाज में शिक्षा व एकजुटता पर जोर दिया। गायक दयानंद यादव ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। इसके पूर्व यादव समाज बेरमो ने मंत्री संजय प्रसाद यादव का जोरदार स्वागत किया।

मौके पर झामुमो नेता मदन मोहन अग्रवाल, गोमिया प्रखंड प्रमुख प्रमिला चौड़े सहित बुद्ध नारायण यादव, छोटे लाल यादव, हरेराम यादव, बनारसी यादव, धर्मेंद्र यादव, अवधेश यादव, रामचंद्र यादव, मोहम्मद कलाम खान, घनश्याम चौधरी, राजेंद्र यादव, मोहम्मद सरफुद्दीन, लक्ष्मण सिंह, अरूण यादव आदि मुख्य रूप से शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *