प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) गिरिडीह जिला कार्यालय में 18 जनवरी को सूबे के मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी को लेकर 9 जनवरी को एक बैठक आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता झामुमो गिरिडीह जिलाध्यक्ष संजय सिंह एवं संचालन जिला सचिव महालाल सोरेन ने की।
इस बैठक में मुख्य अथिति के रूप में झामुमो केंद्रीय समिति के महासचिव सह सदस्य राज्य समन्यव समिति बिनोद पांडेय, फागु बेसरा, गिरीडीह सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, गांडेय विधायक डॉ सरफराज अहमद उपस्थित हुए।
बैठक को संबोधित करते हुए झामुमो महासचिव पांडेय ने कहा कि खतियानी जोहार यात्रा को सफल बनाने के लिए गिरीडीह जिला के सभी कार्यकर्ताओं को अपने क्षेत्र में हर घर मे जाकर रहिवासियों को आमंत्रित करना होगा। विधायक गिरीडीह सदर ने कहा कि पार्टी मुख्यमंत्री की खतियानी जोहार यात्रा को सफल करने के लिए कार्यकर्ताओं को हर संभव मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस कार्यक्रम में गिरीडीह के हर नागरिक आमंत्रित है। विधायक गांडेय ने कहा की झारखंड के मुख्यमंत्री हर क्षेत्र में कार्य कर रहे है। चाहे किशोरी समृद्धि योजना हो, रोजगार हो या सर्वजन पेंशन योजना। इसलिए गांडेय क्षेत्र मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेंगी।
फागु बेसरा ने कहा कि हमलोग आंदोलन से उपजे हुए पार्टी है। मुख्यमंत्री के खतियानी जोहार यात्रा को सफल करने के लिए केंद्रीय समिति गिरीडीह जिला समिति के साथ है। झामुमो जिलाध्यक्ष सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री का खतियानी जोहार यात्रा गिरीडीह जिला में ऐतिहासिक होने जा रहा है।
बैठक में उपस्थित सभी प्रखंड अध्यक्ष, सचिव, सभी अनुषांगिक इकाई के पदाधिकारियों को अपने क्षेत्र में रहिवासियों को आमंत्रित करने के लिए गया। कहा गया कि लगभग 20 हजार लोगों का जुटान स्थानीय झंडा मैदान में 18 जनवरी को होने जा रहा है।
बैठक में सुमन सिन्हा, ज्योतिन्द्र प्रसाद, गीता हाजरा, प्रमिला मेहरा, सोनी चौरसिया, सुमित्रा कुमारी, आसमा खातून, अजित कुमार पप्पू, शहनवाज अंसारी, इरशाद अहमद वारिस, कारी बरकत अली, मो. चाँद, राकेश सिंह रॉकी, ज़ाकिर अंसारी, अभय सिंह, राकेश सिंह टुन्ना, हलधर राय, प्रदीप हाजरा, निज़ामुद्दीन अंसारी, गौरव कुमार, भैरव वर्मा, कोलेशर सोरेन, प्रधान हेम्ब्रम, राधेश्याम मोदक, आदि।
राकेश रंजन, प्रदोष कुमार, संजय वर्मा, गोपाल शर्मा, दिलीप रजक, दिलीप मंडल, मंजूर आलम, रईस कौशर, भीम सिंह, दीपक मंडल, कृष्ण मुरारी पांडेय, अजय सिंह, निरंजन सिंह, शफीक अंसारी, चीना खान, रिंकू बरनवाल, मजीद अंसारी, राजू अंसारी, असगर अंसारी, नागेश्वर राय, पौलुष हांसदा, छक्कु साव, तेजलाल मंडल सहित सैकड़ो की संख्या में झामुमो समर्थक उपस्थित हुए।
166 total views, 1 views today