Advertisement

सेक्टर बारह में आवास बचाओ संघर्ष समिति द्वारा सभा

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। आवास बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले एक जून को बोकारो के सेक्टर 12ई स्थित दुर्गा पूजा मैदान में सेक्टर के 161ब्लॉक के क्वार्टर को क्षतिग्रस्त कर तोड़े जाने के निर्णय का विरोध में आक्रोश सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता प्राण सिंह ने किया जबकि संचालन सांसद प्रतिनिधि मनोज सिंह, तरुण सिंह व राजा जनक ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि धनबाद सांसद ढूलू महतो ने कहा कि सेल प्रबंधन को सेक्टर बारह में सेल द्वारा क्षतिग्रस्त आवासों को तोड़ने नहीं दिया जाएगा। इसकी मरम्मती प्रबंधन को करना होगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही बीएसएल प्रबंधन को इस संबंध में आवासधारियों के हित में निर्णय लेना पड़ेगा।

मनोज सिंह ने कहा कि बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारी जो वर्षों से इन क्वार्टरों में रह रहे हैं, उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। जिसको ध्यान में रखते हुए सेल प्रबंधन को अपने इस निर्णय को वापस लेना होगा। कहा कि एनबीसीसी के गलत सर्वे के कारण यह स्थिति हुई है। उन्होंने बताया कि आवास तोड़े जाने से सभी कर्मचारियों तथा लीज धारकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

सभा को सांसद प्रतिनिधि साधु शरण गोप, यमुना राम, सुदामा यादव, पम्मी कुमारी, मोहन चौधरी आदि ने भी संबोधित किया। जबकि आक्रोश सभा में दिलीप श्रीवास्तव, श्याम गुप्ता, अमर स्वर्णकार, संजय रजक, अरविंद दुबे, पप्पू यादव, नीरज सिंह, मुकेश सिंह, डीएन सिंह, लक्ष्मी देवी, नीलम सिंह, शैलेस सिंह, डीएन सिंह, गौतम, विनोद सिंह, दिलीप कुमार, संदीप कुमार, संतु कुमार, नीलम सिंह, सविता शर्मा, संजू सामंता के आलावा सैकड़ों की संख्या में आवासधारी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *