Advertisement

प्रांतीय कवि सम्मेलन आयोजन को लेकर गायत्री ज्ञान मंदिर में बैठक

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में कथारा में प्रांतीय कवि सम्मेलन को भव्य रूप से मनाने को लेकर 2 अगस्त को गायत्री ज्ञान मंदिर कथारा में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कवि सम्मेलन के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।

गायत्री ज्ञान मंदिर में आयोजित बैठक में कवि सम्मेलन को लेकर कवियों का चयन, कार्यक्रम का समय और स्थान, दर्शकों की संख्या व् प्रचार-प्रसार पर चर्चा की गयी। कहा गया कि प्रांतीय कवि सम्मेलन आगामी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शाम 6 बजे ऑफिसर्स क्लब कथारा मे आयोजित किया जाना है। बताया गया कि आयोजित कवि सम्मेलन के मुख्य अतिथि सीसीएल के पूर्व सीएमडी गोपाल सिंह होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि कथारा महाप्रबंधक संजय कुमार, बीएंडके महाप्रबंधक चितरंजन कुमार एवं ढोरी महाप्रबंधक होंगे।

कहा गया कि यह बैठक कवि सम्मेलन को सफल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बैठक में लिए गए निर्णयों के आधार पर कवि सम्मेलन का आयोजन सुचारू रूप से किया जा सकेगा। बैठक की अध्यक्षता केशव सिंह एवं संचालन बैरिस्टर सिंह ने किया, जबकि बैठक में केपी सिंह, वीरेंद्र प्रसाद सिंह, बैरिस्टर सिंह, नागवंत प्रसाद, गुप्तेश्वर प्रसाद सिंह, सुनील सिंह, बेबी सिंह, रानी सिंह, पुष्पा सिंह, करमी देवी, रीना सिन्हा, कलावती देवी, शीला देवी, पुष्पा वर्णवाल, मनोज सिंह, सनत कुमार सिंह, हनुमान दयाल सिंह एवं दर्जनों गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *