Advertisement

जन विश्वास महारैली में भाग लेने को लेकर भाकपा माले जिला कार्यालय पर बैठक

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। आगामी 3 मार्च को बिहार की राजधानी पटना में आहूत महागठबंधन के जन विश्वास महारैली में समस्तीपुर जिला से हजारों की संख्या में जिलावासी भाग लेंगे।

जानकारी के अनुसार उक्त रैली की सफलता के लिए गांव -टोला- पंचायत स्तरीय जीबी बैठक करने, जीप प्रचार जत्था निकालने, जनसंपर्क अभियान चलाने, पर्चा वितरण करने, पोस्टरिंग, फेसटून आदि लगाने, 21 से 29 फरवरी तक पंचायत स्तरीय जनसंवाद कार्यक्रम चलाने, आगामी 25 फरवरी को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के रोड शो कार्यक्रम को बड़ी भागीदारी दिलाकर सफल बनाने समेत कई अन्य सांगठनिक, राजनीतिक एवं आंदोलनात्मक निर्णय 23 फरवरी को शहर के मालगोदाम चौक स्थित जिला कार्यालय में भाकपा माले जिला कमिटी की बैठक में लिया गया।

बैठक की अध्यक्षता जिला सचिव उमेश कुमार ने किया। बतौर पर्यवेक्षक भाकपा माले पोलित ब्यूरो सदस्य कॉमरेड धीरेंद्र झा उपस्थित रहे। इस अवसर पर केंद्रीय कमिटी सदस्य मंजू प्रकाश, जिला कमिटी सदस्य सत्यनारायण महतो, जीबछ पासवान, महावीर पोद्दार, बंदना सिंह, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, ललन कुमार, राज कुमार चौधरी, उपेंद्र राय, दिनेश कुमार, अमित कुमार, फिरोजा बेगम, फूलबाबू सिंह, अनील चौधरी, रौशन कुमार, गंगा प्रसाद पासवान, संजीत कुमार, रामचंद्र पासवान, जयंत कुमार, फूलेन्द्र प्रसाद सिंह आदि ने अपने विचार व्यक्त किये।

बैठक को संबोधित करते हुए पोलिट ब्यूरो सदस्य धीरेंद्र झा ने बिहार की जनता लड़ेगी- तानाशाही हारेगी नारे के तहत संविधान बचाओ- लोकतंत्र बचाओ जन विश्वास महारैली के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भाकपा माले इस रैली में बड़ी भागीदारी दिलाने को गांव- टोला स्तर पर जन संवाद कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को संगठित कर रैली में भागीदारी दिलाएगी।

पोलित ब्यूरो सदस्य झा ने कहा कि इलेक्टोरल बांड पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से भाजपा सरकार की फजीहत हुई है। भाजपा में जाते ही भ्रष्ट नेता धूल कर सफेद हो जाते हैं। जब भाजपा को राम पर इतना ही भरोसा है तो पलटू राम को एनडीए में शामिल करने की क्या जरूरत थी। सच्चाई है कि भाजपा एकीकृत इंडिया गठबंधन से डरी हुई है। लोकसभा चुनाव में उसका चार सौ पार का नारा सिर्फ आई वाश है। भाजपा लोकसभा में चारों खाने चित हो जाएगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *