Advertisement

न्यायाधिपति के आगमन को लेकर अधिवक्ता संघ भवन में बैठक

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। झारखंड उच्च न्यायालय तथा बोकारो के क्षेत्रीय न्यायाधिपति के तेनुघाट आगमन को लेकर 14 जुलाई को तेनुघाट स्थित अधिवक्ता संघ भवन परिसर में बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा ने की।

अधिवक्ता संघ भवन में आयोजित बैठक में संघ के महासचिव वकील प्रसाद महतो ने कहा कि झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधिपति एवं बोकारो जिला के क्षेत्रीय न्यायाधिपति आनंद सेन का तेनुघाट में आगमन हो रहा है। जिनके स्वागत में संघ के तमाम सदस्य गण मौजूद रहेंगे।

उक्त बैठक में संघ के राजीव कुमार तिवारी, अनिल कुमार, रितेश कुमार जयसवाल, अव्यय, पुनीत लाल प्रजापति, मोलेश्वर प्रसाद, हेमंत कुमार गुरु, सुभाष कटरियार, विनोद कुमार गुप्ता, वीरेंद्र कुमार सिन्हा, प्रताप कुमार, गिरवर कुमार, तपन कुमार डे, कनक कुमार सिन्हा सहित दर्जनों अधिवक्तागण मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *