Advertisement

बेरमो जिला बनाने को लेकर अधिवक्ता संघ भवन में बैठक

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति द्वारा आंदोलन को नई धार देने को लेकर बेरमो अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट स्थित अधिवक्ता संघ भवन में बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता बोकारो जिला परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी तथा संचालन सचिव वकील प्रसाद महतो ने की।

ज्ञात हो कि बेरमो जिला बनाओ आंदोलन के साठवें दिन धरना स्थल पर समिति के सभी समर्थनकर्ता, समिति के सभी सदस्य तथा विभिन्न राजनीतिक दलों से समर्थन करता सदस्यों द्वारा बैठक की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि सरकार या सरकार के प्रतिनिधियों द्वारा जिला बनाओ समिति को लेकर यदि सार्थक पहल नहीं हो पाता है तो आंदोलन को धारदार करने का निर्णय लिया गया।

मौके पर अधिवक्ता संघ के महासचिव सह जिला बनाओ संघर्ष समिति के पदेन सचिव वकील प्रसाद महतो, सोशलिस्ट पार्टी लोहिया के मृणाल कांति देव, भाजपा जिला ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष चितरंजन साव, तेनुघाट मुखिया नीलम श्रीवास्तव, हजारी पंचायत मुखिया तारा मणि भोक्ता, स्वांग उतरी के मुखिया विनोद विश्वकर्मा, पंसस अजीत पांडेय, सीपीआई नेता गणेश प्रसाद महतो, सुरेश शर्मा, सुरेश प्रसाद यादव, मिथुन चंद्रवंशी, आदि।

कुलदीप प्रजापति, मुन्ना श्रीवास्तव, शालीग्राम प्रसाद, राम बल्लभ महतो, अभिषेक मिश्रा, डी एन तिवारी, अरूण कुमार प्रसाद, मुकेश कुमार, प्रताप कुमार, महेश ठाकुर, पंकज पाठक, कनक कुमार सिन्हा, रिया कुमारी, हसीना खातून, विकास कुमार, मो. साबिर, संजय शर्मा सहित कई अन्य गणमान्य मौजूद थे। वही धरना स्थल पर जिला बनाओ संघर्ष समिति के संयोजक संतोष नायक बैठे रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *