एस. पी. सक्सेना/बोकारो। सन् चौहत्तर के देशव्यापी आंदोलन के अंग्रहणी रहे जेपी आंदोलन के जन्मदाता जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि 8 अक्टूबर को मनाया जाना है। इसे लेकर 7 अक्टूबर को बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के संडे बाजार स्थित शोषित मुक्ति वाहिनी के प्रधान कार्यालय में यूनाइटेड मिली फॉर्म तथा शोमुवा की संयुक्त बैठक की गयी।
बैठक में पुण्यतिथि को मनाने को लेकर आपसी विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर बताया गया कि उक्त कार्यक्रम जरीडीह मोड़ स्थित परमवीर अब्दुल हमीद चौक पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। जिसमें सैकड़ों समाजसेवी सहित राजनीतिक दल के नेताओं, ट्रेड यूनियन के नेतागण के अलावे अन्य समाज सेवी को भी आमंत्रित किया गया है। इस अवसर पर उपस्थित जनों द्वारा एक दिवसीय धरना का भी आयोजन किया जाना है। जिसमें देश के वर्तमान राजनीतिक स्थिति तथा उससे निपटने को लेकर वक्ताओं द्वारा विचार प्रस्तुत किया जाएगा।
मौके पर उपस्थित शोषित मुक्ति वाहिनी के संस्थापक सुबोध सिंह पवार तथा यूनाइटेड मिल्ली फोरम के प्रदेश सचिव अफजल अनीश द्वारा एक प्रेस वार्ता की गई, जिसमें कहा गया कि लेह लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वानचुक ने देश के सैनिको के ठंड से निपटने के लिए एक ऐसा वस्तु का आविष्कार किया जिसके कारण आज शुन्य से नीचे के तापमान में हमारे सैनिक देश की सीमा की रक्षा कर रहे हैं। वैसे देशभक्त की गिरफ्तारी पूरी तरह से गैर कानूनी है।
वक्ताओं ने कहा कि वानचूक को यथाशीघ्र बिना शर्त रिहा करें तथा उनकी गिरफ्तारी को लेकर एक न्यायाधीकरण का गठन करे, जिससे गिरफ्तारी मामले का पूरी तरह से दूध के दूध पानी का पानी हो सके। प्रेस वार्ता में उपरोक्त के अलावा मुख्य रूप से शोमुवा के अध्यक्ष श्याम मुंडा, सचिव मुन्ना सिंह आदि शामिल थे।
![]()













Leave a Reply