नहीं हो पाया चेहरा मे चेचक से ग्रस्त छात्रों का समुचित इलाज
पंसस अयुब खान ने उपायुक्त से की थी गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाने की मांग
एस. पी. सक्सेना/लातेहार (झारखंड)। लातेहार जिला उपायुक्त (Latehar District Deputy Commissioner) भोर सिंह यादव के निर्देश पर बीते 3 अगस्त को चंदवा प्रखंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (Health Center) की टीम ने कामता पंचायत के ग्राम चटुआग के ननफुलिया और भेलवाही टोला में मेडिकल कैंप (Medical Camp) लगाया।
कैंप में 25 रोगियों का मलेरिया जांच आरडीके किट (RDK Kit) से की गई, जिनमें सभी निगेटिव पाया गया। सभी को चेकअप कर आवश्यक दवाएं दे दी गई।
उक्त जानकारी कामता पंचायत के पंचायत समिति सदस्य अयूब खान ने देते हुए बताया कि कैंप में जिन रोगियों की जांच की गई उनमें चांदनी देवी, तेतरी कुमारी, लक्ष्मणिया देवी, संगीता कुमारी, पिंकी कुमारी, संगीता देवी, मुकेश लोहरा, सकिंदर गंझू, रुकमणी देवी, आदि।
अनुष्का कुमारी, दीपक कुमार, रिंकू गंझू, मीना कुमारी, दिलमनिया देवी, मुनिया कुमारी, कार्तिक गंझु, केश्वर गंझू, अरविंद गंझु, पलिंजर गंझू, सुभाष गंझु, पेरटा गंझू, छोटू गंझु, एटी देवी, सरिता देवी, दशमी देवी शामिल थे।
जबकि मेडिकल टीम में सीएचसी प्रभारी डॉ नंदकुमार पांडेय, एमटीएस कृष्णकांत, सहिया सोमरमनी देवी, एमटीएस देवकांत तिवारी, अस्पताल कर्मी धनेश्वर प्रसाद, एमपीडब्ल्यू सीताराम कुमार, बीटीटी सुरेंद्र कुजुर, मुखिया नरेश भगत शामिल थे।
गौरतलब हो कि बीते 2 अगस्त को सूचना पर पंचायत समिति सदस्य अयुब खान व पूर्व पंचायत समिति सदस्य फहमीदा बीवी ने अज्ञात रोग से पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर बिमारी के संबंध में विस्तृत जानकारी ली थी।
पंसस खान के अनुसार सुबास कुमार उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय परहैया टोला में पहली कक्षा का छात्र है। करीब ढाई माह से बच्चे का चेहरा मे चेचक का दाग है जो फैल रहा है। बताया गया कि उसे पहले फूंसी हुई, इसके बाद बहुत तेज खुजली होती है। जहां खुजली होती है, वहां सफेद होकर चेचक की तरह निशान हो जाती है। यह रोग धीरे धीरे पुरे शरीर में फैल रहा है।
इसी टोले के स्व राजकुमार गंझु के पुत्र अरविंद कुमार जो परहैया टोला स्कूल की तीसरी कक्षा का छात्र है भी इसी रोग के चपेट में है। उसे भी स्क्रीन में चेचक समस्या है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा भी इस गांव में इस अज्ञात बिमारी की समस्या से और भी कई रहिवासी जूझ रहे हैं।
अयुब खान ने गांव में रोग के फैलाव को रोकने तथा दुसरे व्यक्ति को यह रोग संक्रमित न करें इसके लिए इस बिमारी की रोकथाम के लिए उपायुक्त भोर सिंह यादव से तत्काल गांव में स्वास्थ्य शिविर लगवाने की मांग की थी।
![]()












Leave a Reply