Advertisement

गोमियां क्षेत्र में दम तोड़ती चिकित्सा व्यवस्था

ढाई लाख की आबादी में मात्र दो चिकित्सक

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro District) के हद में गोमियां प्रखंड में सरकार के उदासीन रवैया के कारण यहां दम तोड़ रहा है चिकित्सा व्यवस्था। प्रखंड में ढाई लाख की आबादी में मात्र दो चिकित्सक कार्यरत हैं। रहिवासी अपना समुचित ईलाज के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन की माने तो प्रति एक हजार की आबादी में एक चिकित्सक रहना चाहिए, किंतु गोमियां प्रखंड के रहिवासी आज चिकित्सको की कमी से जूझ रहे हैं। गोमियां में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अलावा तीन अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र एवं तीस उप स्वास्थ्य केंद्र हैं।

जहां डॉक्टरों के साथ मेडिकल स्टाफ जिस संख्या में होनी चाहिए वह नहीं है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के गाइडलाइंस के अनुसार प्रति ढाई सौ व्यक्ति में एक चिकित्सक आवश्यक है। इसमें अभी भी भारत बहुत पीछे है।

गोमियां में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (Community Health Center in Gomian), अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र एवं उप स्वास्थ्य केंद्र जिस दृष्टिकोण से बनाई गई थी उस अनुसार चिकित्सक मौजूद नहीं है। वर्तमान समय में यहां के रहिवासी डॉक्टरों की कमी के कारण ईलाज के लिए इधर उधर भटक रहे हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *