Advertisement

रियांश मैरिज हॉल में क्रांतिकारी मजदूर संघ द्वारा मजदूर मिलन सह होली मिलन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में बालीडीह स्थित रियांश मैरिज हॉल में एक मार्च को भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ द्वारा मजदूर मिलन सह होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में सभी बोकारो क्षेत्र जियाडा के पदाधिकारी एवं मजदूर सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर उपस्थित जनों द्वारा होली पर चर्चा किया गया, साथ हीं सभी को होली की शुभकामनाएं एवं बधाई दी गयी।कार्यक्रम का नेतृत्व बोकारो औद्योगिक क्षेत्र जियाडा अध्यक्ष बलराम झा ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनु महतो तथा संचालन रथु लहरी ने किया।

होली मिलन के अवसर पर यूनियन पदाधिकारियों द्वारा उपस्थित मजदूरों की समस्या को सुना गया तथा उसके निदान के लिए आगे की रणनीति बनाई गयी। मौके पर यूनियन के जियाडा उपाध्यक्ष रथु लहरी, उपाध्यक्ष संजय रजवार, केंद्रीय समिति सदस्य अनु महतो, विराट गोस्वामी, जनार्दन सिंह, टुनटुन पांडेय, निरंजन कपरदार, रिंकू कुमार, रिंकू महतो, मंटू कुंभकार, नुनु लाल रजवार सहित दर्जनों मजदूर साथी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *