Advertisement

चास में भाजपा बूथ कमेटी की बैठक में मेयर प्रत्याशी की जीत का दावा

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में चास में 18 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी की बूथ कमेटी की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण प्रसाद सिंह मुख्य रूप से शामिल हुए।

बैठक में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री सिंह ने आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए कहा कि झारखंड के चास में भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी अविनाश कुमार की जीत सुनिश्चित है। उन्होंने बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत करने, घर-घर संपर्क अभियान चलाने तथा अधिक से अधिक मतदाताओं तक पहुंच बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी की रणनीति पूरी तरह तैयार है और कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ चुनाव मैदान में डटे हैं।

इस अवसर पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान जब आंतरिक मतभेद और कई उम्मीदवारों के मैदान में होने से असर के सवाल उठे, तो उन्होंने इसे नकारते हुए कहा कि इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। अन्य नेताओं के अलग समर्थन पर भी उन्होंने स्पष्ट जवाब नहीं दिया। मौके पर बोकारो के पूर्व विधायक बिरंची नारायण सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *