Advertisement

भामाशाह धर्मशाला में झामुमो की बैठक में मथुरा महतो ने भरी हुंकार

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोमियां प्रखंड के भामाशाह धर्मशाला में आयोजित झामुमो की बैठक में इंडिया गठबंधन उम्मीदवार मथुरा महतो ने हुंकार भरी। मौके पर भारी संख्या में झामुमो कार्यकर्त्ता व् समर्थक उपस्थित थे।

जानकारी के अनुसार गोमियां प्रखंड के हद में पलिहारी गुरुडीह पंचायत के भामाशाह धर्मशाला में 13 अप्रैल को इंडिया गठबंधन द्वारा बैठक आयोजित किया गया। बैठक में मुख्य रूप से इंडिया गठबंधन के गिरिडीह लोक सभा प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो, पूर्व vidhv योगेंद्र प्रसाद एवं पूर्व विधायक बबीता देवी मौजूद थी। बैठक का संचालन प्रखंड सचिव बंटी उरांव एवं अध्यक्षता लुदु मांझी ने किया।

बैठक में टुंडी विधायक एवं गठबंधन के गिरिडीह लोकसभा के प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो ने गोमियां में हुंकार भरते हुए कहा कि हमारी सरकार ने सभी वर्गों का ख्याल रखा है। उन्होंने आगामी 21 अप्रैल को रांची के प्रभात तारा मैदान में आयोजित उलगुलान रैली को सफल बनाने की अपील की। साथ हीं कहा कि यह विचार धारा की लड़ाई है। यह लड़ाई वोट के माध्यम से ही लड़ी जा सकती है।

पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस बैठक में मौजूद सभी कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है। कहा कि भारतीय जनता पार्टी सिर्फ विपक्षी को परेशान करने का काम कर रही है।

हम उसके उद्देश्य को पूरा होने नही देंगे। कहा कि भाजपा चाय और गाय, मंदिर और मस्जिद के नाम पर राजनीति कर रही है। प्रभु श्रीराम केवल भारतीय जनता पार्टी के नही हम सबों के है। कहा कि जितनी योजना गोमियां के धरातल पर उतरी है हमारी सरकार की देन है। उसी के अधार पर जनता के बीच जायेंगे। यह लड़ाई स्वाभिमान की लड़ाई है।

मौके पर झामुमो बोकारो जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी, सचिव जय नारायण महतो, मुखिया राम वृक्ष मुर्मू , कोपेश्वर यादव, मुमताज अंसारी, अरुण यादव, अमित पासवान, मोहम्मद असलम सहित कई गणमान्य एवं सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *