प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बीमा कर्मचारी संघ हजारीबाग मंडल के बोकारो इकाई द्वारा एक जुलाई को संघ के 75वां स्थापना दिवस के अवसर पर स्कूली बच्चों के बीच सामग्री का वितरण किया गया।
जानकारी के अनुसार ऑल इंडिया इन्श्योरेंस एम्पलाॅईज एसोसियेशन के संयुक्त सचिव दिलीप कुमार झा ने बोकारो जिला के हद में चास प्रखंड के मध्य विद्यालय जामगोड़िया के बच्चों के बीच पठन -पाठन सामग्रीयाँ, टॉफी दिया। साथ हीं विद्यालय को दो पंखा दिया गया। विद्यालय परिवार को
मौके पर अपने सम्बोधन के दौरान एसोसियेशन के संयुक्त सचिव झा ने कहा कि अब जब एआईआईईए ने अपनी शानदार यात्रा के 75वें वर्ष में कदम रखा है और हम बीमा कर्मचारी गुजरे समय को देखते हैं तो हम कठिन से कठिन और कई बार असंभव परिस्थितियों में हासिल की गई सफलताओं पर गर्व का सुखद अहसास करते हैं।
संघ के संयुक्त सचिव सुशील कुमार सिंह ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और विद्यालय प्रधान ऋषिकेश प्रसाद ने बीमा संघ के सभी पदाधिकारियों को उनके पुनीत कार्यों के लिए साधुवाद दिया।
इस आयोजन में संघ के सांगठनिक सचिव राकेश चन्द्र शर्मा, अनिल कुमार दास, अजय कुमार, राजेश कुमार सिंह, विनोद कुमार, गोविंद मांझी, निताई बनर्जी, कुन्दन कुमार, सुजीत कुमार, नवीन कुमार सिंह के अलावे विद्यालय के शिक्षक राज कृष्णा राज, बिनोद कुमार उपाध्याय, हरेन, पवन, गणेश, नीलम, भूपेंद्र, चैतन्य, शोभा, राजेश व् विद्यालय के सैकड़ो बच्चे मौजूद रहे।
![]()













Leave a Reply