Advertisement

सरस्वती पूजा पर पटेल चौक फुसरो में माता जागरण का आयोजन

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो के पटेल चौक स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर ग्राउंड में महावीर क्लब पटेल नगर द्वारा सरस्वती पूजा के अवसर पर 25 जनवरी की रात्रि में माता जागरण का आयोजन किया गया। जिसमे सैकड़ो श्रद्धालू शामिल हुए। यहां क्षेत्रिय व धनबाद- बोकारो से बेहतर कालाकार आकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजक समाजसेवी संतोष साव सहित तेजो यादव, पवन यादव, बिक्की यादव, रोहित यादव, गोलू कुमार, अमन सिंहा, मनीष सोनी, अभिषेक सिंहा, अमन कुमार, विशाल यादव, अखिलेश यादव, आकाश रजक, सुरज सिंह, विष्णू सिंह, ईशु सिंहा, सन्नी कुमार, डालेश्वर महतो आदि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *