एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बीते 28 सितंबर की संध्या बोकारो जिला के हद में कथारा मोड़ पूजा पंडाल में क्षेत्र के महाप्रबंधक द्वारा नवदुर्गा के दर्शन के लिए विधिवत पट खोला गया। इस अवसर पर दर्जनों सीसीएल अधिकारी, पूजा समिति पदाधिकारी व् सदस्य सहित सैकड़ो भक्तगण उपस्थित थे।
जानकारी के अनुसार दूसरे दिन 29 सितंबर की संध्या कथारा मोड़ पूजा पंडाल में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गयी। श्रद्धालू माता रानी का एक झलक पाने तथा आशीर्वाद पाने को लालायित दिखे। वहीं पूजा समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा का खास खयाल रखा जा रहा है। भक्तजनों के बीच माता का प्रसाद वितरण किया गया।

इस अवसर पर सीसीएल कथारा क्षेत्रीय अस्पताल के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मेघनारायण राम सपत्नी पहुंचकर विधिवत माता जगदंबा की पूजा कर क्षेत्र की समृद्धि एवं शांति के लिए प्रार्थना की। मौके पर पूजा पंडाल में दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष दशरथ महतो, सचिव रामेश्वर कुमार मंडल, आशीष चक्रवर्ती, राजेश शर्मा, बोडिया उत्तरी पंचायत के मुखिया कामेश्वर महतो, बोडिया दक्षिणी पंचायत के पुर्व मुखिया घनश्याम प्रसाद, बैरिस्टर सिंह, अवधेश पांडेय, सुकुमार डे, ललन सिन्हा, रंजीत सिन्हा, उपेंद्र सिन्हा, रमेश यादव, बरियार यादव, अशोक कुमार, राजेश महतो, रामेश्वर चौधरी, जे. के. साहा, रविंद्र यादव, उत्सा घोष, रुमा साहा, पीहू गोस्वामी, डालिया डे, पुरोहित कृष्ण चंद्र भट्टाचार्य सहित सैकड़ो श्रद्धालूगण उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply