मुंबईकरों ने शिवडी पुलिस के कार्यों की कि प्रशंसा
मुश्ताक खान/मुंबई। किसी तरह दादी के घर गुजर रही जिंदगी में एक ऐसा मोड़ आया कि शिवडी पुलिस की निर्भया टीम न होती तो न जाने क्या हो जाता, ऐसा प्रसव पीड़ा से कराह रही एक गर्भवती मासूमा नामक एक महिला का कहना है। नागपाड़ा परिसर में घर का काम करने वाली मजुदा शेख मेरी दादी हैं और पति बाहर रहते हैं।
शिवडी पुलिस की निर्भया टीम ने वख्त की नजाकत को देखते हुए बिना समय बर्बाद किये मासूमा शेख नामक गर्भवती महिला को आनन फानन में जे जे हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां दस्तावेजी काम के पूरा होने के दौरान उसने एक नवजात शिशु को जन्म दिया। दरअसल मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम को किसी सभी नागरिक ने कॉल कर यह जानकारी साझा की थी कि शिवडी चांदनी चौक रे रोड ए शेड गोदाम परिसर में खड़ी भंगार टैक्सी में एक गर्भवती महिला करह रही है। इस बात की जानकारी दक्षिण नियंत्रण कक्ष ने शिवडी पुलिस स्टेशन से साझा किया। घटना करीब रात एक बजे की है। उस रात निर्भया टीम की मुखिया पुलिस उप निरीक्षक सविता घेनंद अपनी टीम के साथ गश्त पर थीं।
प्रसव पीड़ा से कराह रही एक गर्भवती महिला
शिवडी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुंबई पुलिस के दक्षिण नियंत्रण कक्ष से एक संदेश प्राप्त होते ही शिवडी पुलिस की निर्भया टीम एक्शन में आई और शिवडी चांदनी चौक रे रोड ए शेड गोदाम के पास उक्त टैक्सी तक पहुंच, जहां के बारे में कक्ष को बताया गया था। निर्भया टीम की मुखिया पुलिस उप निरीक्षक सविता सकोरे ने बताया कि भंगार टैक्सी की पिछली सीट पर प्रसव पीड़ा से कराह रही एक गर्भवती महिला के आगे पीछे कोई नहीं था।
ऐसे में उस महिला को सुरक्षा के साथ -साथ तत्काल सहायता की बेहद जरूरत है। इस बात की जानकारी करीब एक बजे रात को पीएसआई सविता सकोरे ने अपने वरिष्ट अधिकारी रोहित खोत को दी। उन्होंने बिना किसी देरी के टीम को आदेश दिया की तत्काल उसे जे जे हॉस्पिटल ले जाएं।
जे जे हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने बचाई दो जिंदगी
गौरतलब है कि वरिष्ट अधिकारी रोहित खोत के आदेश पर निर्भया टीम में तैनात मीना चव्हाण, प्रिय सुर्वे, अंजली शिंडे और मोहिनी खारवाल ने मासूमा शेख नामक गर्भवती महिला को 108 एम्बुलेंस के जरिये डॉ. सुल्तान की देख रेख में जे जे हॉस्पिटल पहुंचाया गया। प्रसव पीड़ा से कराह रही महिला को तुरंत भर्ती कराया गया।
हॉस्पिटल में होने के बाद भी मासूमा शेख का कोई परिजन नहीं आया। जबकि शिवडी पुलिस की निर्भया टीम द्वारा दस्तावेजी काम पूरा होने से पहले महिला ने नवजात शिशु को जन्म दिया। बताया जाता है उसका पति शहर से बाहर रहता है और वह अपनी दादी मजुदा शेख के साथ रहती है। छान बीन से पता चला है कि वह नागपाड़ा में घर का काम करती है। फिलहाल मासूम और उसका बच्चा जे जे हॉस्पिटल में स्वस्थ्य हैं। अब पुलिस की अनुमति के बिना उन्हें छुट्टी नहीं मिलेगी।
Tegs:Masuma-sheikh-gave-birth-to-a-newborn-baby-with-the-help-of-nirbhaya-team
53 total views, 11 views today